नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत गणेशगढ़ में जागरूकता कार्यशाला आयोजित
खबर सार :-
जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव और जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर के नेतृत्व में, चल रहे 'नशामुक्त श्री गंगानगर' अभियान के तहत गणेशगढ़ स्थित PM स्कूल में एक प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
खबर विस्तार : -
श्रीगंगानगर: जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान” के तहत पीएम विद्यालय गणेशगढ़ में एक प्रेरणादायक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव और जिला पुलिस अधीक्षक हरीशंकर द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से दूर कर एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण करना है।
नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा
कार्यशाला में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के विक्रम ज्याणी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को संबोधित किया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि नशा समाज के लिए एक धीमा जहर है, जो धीरे-धीरे व्यक्ति के सपनों, रिश्तों और भविष्य को नष्ट कर देता है। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक आदत नहीं, बल्कि एक ऐसी जंजीर है जो इंसान को उसके लक्ष्य से भटका देती है।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने माता-पिता के त्याग और मेहनत को समझें और उनके सपनों को साकार करने के लिए अपने जीवन को सकारात्मक दिशा दें। उन्होंने बताया कि अभिभावक अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन नशा उन सभी प्रयासों को बर्बाद कर सकता है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि मजबूत इच्छाशक्ति, सही संगति और सकारात्मक सोच के माध्यम से नशे से पूरी तरह दूर रहा जा सकता है।
नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ
इस दौरान भारत सरकार द्वारा संचालित मानस हेल्पलाइन 1933 की जानकारी भी दी गई, जिसके माध्यम से लोग नशे से संबंधित सहायता, परामर्श और शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह हेल्पलाइन नशा मुक्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
कार्यशाला के अंत में सभी विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ ली। पूरे विद्यालय परिसर में यह संकल्प गूंज उठा कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और अपने मित्रों तथा समाज को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।
कार्यक्रम के आयोजकों ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे इस संदेश को अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचाएं, ताकि समाज को नशे की समस्या से मुक्त किया जा सके और एक स्वस्थ भविष्य का निर्माण हो सके।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14