बोर्ड परीक्षा-2026 को नकलविहीन व शांतिपूर्ण कराने के लिए डीएम ने की समीक्षा गोष्ठी
खबर सार :-
मुजफ्फरनगर के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने यह सुनिश्चित करने के लिए एक मीटिंग बुलाई कि 2026 की आने वाली बोर्ड (हाई स्कूल और इंटरमीडिएट) परीक्षाएं बिना किसी नकल के, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से हों। संबंधित लोगों को ज़रूरी निर्देश दिए गए।
खबर विस्तार : -
मुजफ्फरनगरः आगामी हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2026 को नकलविहीन, शुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आज दिनांक 06 फरवरी 2026 को जिला पंचायत सभागार में एक समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया।
व्यवस्थापक और प्रबंधक रहे उपस्थित
गोष्ठी में मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडाकर, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत सहित परीक्षा से जुड़े प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा परीक्षा केन्द्रों के व्यवस्थापक/प्रबन्धक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी परीक्षा केन्द्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच, नकल एवं फर्जीवाड़े पर पूर्ण रोक तथा परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए कड़े प्रबंध करने के निर्देश दिए गए।
दिए कई दिशानिर्देश
डीएम ने स्पष्ट किया कि कहीं से भी नकल या फर्जीवाड़े की सूचना मिलने पर तत्काल एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के दृष्टिगत सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा जनपद में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने कहा कि प्रश्न-पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं स्ट्रांग रूम में ही सुरक्षित रखी जाएं, जहां सुरक्षा के उच्चतम मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। स्ट्रांग रूम में लगे सभी सुरक्षा उपकरण पूर्ण रूप से कार्यशील रहें, जिससे परीक्षा सामग्री की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ बनी रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14