मंसूरपुर पुलिस की बड़ी सफलताः 36 घंटे में पशु चोरी का खुलासा, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार
खबर सार :-
मुजफ्फरनगर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में एक कुख्यात पशु चोर को पुलिस की गोलियों से घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया और चोरी के पशु बरामद कर लिए गए। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
खबर विस्तार : -
मुजफ्फरनगर: थाना मंसूरपुर पुलिस ने पशु चोरी की घटना का महज 36 घंटे में खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन चोरी की गई गाय, एक पिकअप वाहन, एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। इस सफल कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।
यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में की गई। उनके मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी खतौली रूपाली राय और थाना प्रभारी विपिन त्यागी के नेतृत्व में टीम ने सुनियोजित ढंग से ऑपरेशन को अंजाम दिया।
घटना की शुरुआत 30 अप्रैल को हुई थी, जब ग्राम मोरकुक्का निवासी विकास कुमार ने अपनी तीन गाय चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी।
चेकिंग के दौरान भागे बदमाश
शुक्रवार देर रात पुलिस टीम निजामपुर-मुबारिकपुर बस स्टैंड के पास चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही वाहन में सवार बदमाश भागने लगे, लेकिन उनका वाहन खेत में फंस गया। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें प्रियांशु उर्फ निक्की निवासी मुकल्लमपुर घायल हो गया और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद कांबिंग ऑपरेशन के दौरान इरफान अंसारी निवासी भैसी को भी पकड़ लिया गया।
घायल आरोपी का इलाज जारी
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने फरार साथी तालिब के साथ मिलकर ग्राम मोरकुक्का से तीन गाय चोरी की थीं। वे इन गायों को पशु पैठ बाजार में बेचने के लिए ले जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।
घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में संतोष और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14