मुजफ्फरनगरः भोपा पुलिस की कार्रवाई, तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
खबर सार :-
भोपा पुलिस ने एक चेकिंग अभियान के दौरान तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से अवैध हथियार और ट्रांसफॉर्मरों से चोरी किए गए तार मिले हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा निर्देशों पर ये कार्रवाई की गई है।
खबर विस्तार : -
मुजफ्फरनगर: थाना भोपा पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और ट्रांसफार्मर से चोरी किया गया तार भी बरामद किया है।
चैकिंग के दौरान हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई 14 अप्रैल 2026 को बरला-भोकरहेड़ी मार्ग, छपार बॉर्डर के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम पूरी तरह सतर्क थी।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत बाजपेई और थाना प्रभारी जसवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में सक्रिय रूप से चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
सभी अभियुक्तों की हुई पहचान
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राहुल, विकास और रवि कुमार मीणा के रूप में हुई है, जो जनपद मेरठ के निवासी बताए गए हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस (315 बोर) और लगभग 3.150 किलोग्राम सिल्वर का तार बरामद किया। पुलिस के अनुसार यह तार ट्रांसफार्मर से चोरी किया गया था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में राहुल और विकास के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, अवैध शस्त्र रखने और अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं। वहीं तीसरे अभियुक्त रवि कुमार मीणा के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
इस संबंध में थाना भोपा पर मु0अ0स0 104/2026 के तहत धारा 317(2)/317(4) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सपन चौधरी सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सतर्कता और सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14