मथुरा में गौरक्षक 'फरसा वाले बाबा' की मौत पर बवाल, गाड़ियों में तोड़फोड़...हाईवे जाम, समर्थक बोले-ट्रक से कुचलकर मारा
खबर सार :-
Mathura Farsa Wale Baba: मथुरा के कोसीकलां और छाता इलाकों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। ब्रज के जाने-माने गौरक्षक और संत चंद्रशेखर जिन्हें इलाके में "फरसा वाले बाबा" के नाम से जाना जाता थाकी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद गौ-रक्षकों का गुस्सा भड़क उठा है।
खबर विस्तार : -
Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में जाने-माने गौरक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ 'फरसा वाले बाबा' (Farsa Wale Baba) की शनिवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बाबा की मौत की खबर मिलते ही लोग उग्र हो गए। हजारों लोग मथुरा के छाता कस्बे में सड़कों पर उतर आए और दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे (NH-19) को जाम कर दिया। इस दौरान भीड़ और पुलिस के बीच झड़पें हुईं। बाबा की मौत से आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया और गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की।
इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। आरोप है कि गो-तस्करों ने 'फरसा वाले बाबा' को गाड़ी से कुचलकर मार डाला। फिलहाल, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।
बाबा की मौत पर आक्रोशित भीड़ ने किया हाईवे जाम
मिली जानकारी के मुताबिक मथुरा के ब्रज क्षेत्र में गौरक्षक चंद्रशेखर जिन्हें "फरसा वाले बाबा" के नाम से जाना जाता है की कथित गो-तस्करों ने ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी। यह घटना कोसीकलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटवन पुलिस चौकी के पास, नविपुर गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि बाबा अपनी बाइक से एक संदिग्ध ट्रक का पीछा कर रहे थे, जिसमें कथित तौर पर तस्करी की जा रही गायें भरी थीं।
कोसीकलां थाना क्षेत्र के नविपुर गांव के पास जब बाबा की गाड़ी ट्रक के करीब पहुंची, तो आरोप है कि तस्करों ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बाबा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद शनिवार सुबह स्थानीय लोग और गौरक्षक आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर छाता नेशनल हाईवे (NH-19)पर जमा हो गए, जिसके चलते हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
आक्रोशित भीड़ और पुलिस के बीच झड़प
जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत कराने प्रयास किया। साथ ही गौरक्षक बाबा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की। लेकिन देखते ही देखते लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान कई लोग घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनको प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
पुलिस का क्या कहना है
इस मामले में मथुरा पुलिस का कहना है कि, 'फरसा वाले बाबा' आधी रात के करीब गौ-तस्करों का पीछा कर रहे थे। सुबह लगभग 4:00 बजे, उन्होंने जिस गाड़ी को रोका था, उस पर नागालैंड का रजिस्ट्रेशन नंबर था। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी (दिखाई देना) बहुत कम थी, तभी अचानक राजस्थान रजिस्ट्रेशन वाला एक ट्रक आया और फरसा वाले बाबा को कुचल दिया। यह घटना हत्या नहीं, बल्कि एक दुर्घटना है। ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया गया है; उसे भी चोटें आई हैं। SSP श्लोक कुमार ने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, और कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Mathura News: सीएम योगी ने लिया संज्ञान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा की घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14