मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा
खबर सार :-
फागुन महोत्सव का आयोजन माँ शाकंभरी सेवा समिति सकरायधाम के तत्वावधान में अरावली पर्वत श्रृंखलाओं में स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल सकरायधाम में किया जाएगा। यह कार्यक्रम 23 और 24 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा।
खबर विस्तार : -
झुंझुनूः अरावली पर्वतमालाओं की गोद में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल शाकंभरी सकराय धाम में 23 व 24 फरवरी 2026 को दो दिवसीय भव्य फागण महोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया जाएगा। यह आयोजन मां शाकंभरी सेवा समिति, सकरायधाम (रजी.) के तत्वावधान में होगा। महोत्सव को लेकर समिति एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
समिति के संदीप रामूका ने बताया कि 23 फरवरी (सप्तमी) को प्रातः से ही धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। सकरायधाम मंदिर परिसर में मंगल पाठ वाचक सुरेश जोशी (सूरत) एवं पूनम चोपड़ा (सूरत) द्वारा भव्य मंगलपाठ किया जाएगा। इसके साथ ही चुनरी उत्सव, मेहंदी उत्सव, मैया का खजाना और महाप्रसाद जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक विद्युत सजावट से सुसज्जित किया जाएगा, जिससे पूरे धाम में भक्तिमय वातावरण निर्मित होगा।
निकलेगी विशाल पैदल यात्रा
24 फरवरी (अष्टमी) को महोत्सव का मुख्य आकर्षण विशाल पैदल ध्वज एवं निशान यात्रा रहेगी। उदयपुरवाटी की जांगिड़ कॉलोनी से सकरायधाम तक श्रद्धालु मैया के जयकारों के साथ ढोल-नगाड़ों और सजे-धजे रथ के साथ पैदल यात्रा निकालेंगे। श्रद्धालु नाचते-गाते और भक्ति गीतों पर झूमते हुए मां के दरबार पहुंचेंगे। इस दौरान 101 निशान मां शाकंभरी के चरणों में अर्पित किए जाएंगे।
यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया जाएगा। भजन गायक राजवर्धन सुथार (अहमदाबाद) एंड टीम द्वारा लाइव भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे यात्रा का वातावरण और अधिक भक्तिमय बनेगा। समिति के सदस्य सुशील रामूका ने बताया कि निशानों की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें भाग लेंगे।
भंडारे और महाप्रसाद का आयोजन
महोत्सव के अवसर पर भंडारे और महाप्रसाद का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। समिति की कोर कमेटी के अनुसार 24 फरवरी की शाम 6 बजे से चंग धमाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राजू तिवाड़ी एंड पार्टी (फतेहपुर) द्वारा राजस्थानी भजनों और धमाल की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही भक्तों के बीच रंग-बिरंगे फूलों की होली खेली जाएगी, जो फागण उत्सव की परंपरा को जीवंत करेगी।
समिति का कहना है कि इस वर्ष भी देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सकरायधाम पहुंचकर महोत्सव में भाग लेंगे। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करना, समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देना तथा भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करना है। सकरायधाम में आयोजित यह फागण महोत्सव क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक आयोजन माना जाता है, जो हर वर्ष श्रद्धालुओं को भक्ति और उल्लास से सराबोर कर देता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
उज्जैन में जूना अखाड़े से जुड़े आश्रम को नगर निगम ने ढहाया
2026-10-17
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15