lucknow : मूसलाधार बारिश के बीच इंदिरा प्रियदर्शिनी वार्ड का महापौर ने किया निरीक्षण, जलभराव रोकने के निर्देश दिए
खबर सार :-
महापौर सुषमा खर्कवाल ने लखनऊ के जलभराव की शिकायतों की सच्चाई परखने के लिए आज बारिश के दौरान ही कई मोहल्लों में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने प्रियदर्शिनी वार्ड का हाल भी जाना।
खबर विस्तार : -
लखनऊः पिछले दो दिनों से प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश के मद्देनजर शहर की महापौर सुषमा खर्कवाल ने शनिवार को इंदिरा प्रियदर्शनी वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बारिश से उत्पन्न हो रही दिक्कतों की मौके पर जानकारी की। जहां कहीं भी उन्हें समस्याएं नजर आईं, वहां उस जोन के संबंधित अधिकारियों से फोन कर जवाब मांगा। जो अधिकारी मौके पर थे, उनको जरूरी निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें :एयर शो के दौरान वीआईपी और आम लोग रहेंगे मौजूद, सुरक्षा व्यवस्था पर फोकस
नगर आयुक्त ने सफाई कार्य के लिए टीमें बना रखीं
यह पहला मौका नहीं है। लखनऊ की महापौर कई बार स्थलीय निरीक्षण करने खराब मौसम पर भी पहुंचीं। महापौर ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर जल निकासी एवं जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहीं भी दिक्कतें देखीं तो वहां के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण किसी भी स्थान पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। महापौर पहले भी कहती रहीं कि बारिश से पहले नालों और नालियों की सफाई कर ली जाए।
इसके लिए आज भी उन्होंने कहा है कि नालियों एवं नालों की सफाई तथा जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी करते रहें। नगर आयुक्त ने इन कार्याें के लिए टीमें बना रखी हैं। इनके संबंध में महापौर ने कहा कि लगातार हो रही बारिश को देखते हुए नगर निगम की टीमें पूरी तरह सक्रिय रहें। सुषमा खर्कवाल ने कहा कि हेलपलाइन पर कहीं से भी जलभराव की सूचना मिले, उस पर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि शहर में रह रहे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। महापौर के साथ स्थानीय पार्षद कल्पना वर्मा व नगर निगम के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी थे।
157 घंटे का महा सफाई अभियान चलाया जा रहा
लखनऊ शहर में हो रही मूसलाधार बारिश के बावजूद ‘स्वच्छता ही सेवा-सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत नगर निगम लखनऊ द्वारा 200 घंटे का महा सफाई अभियान चलाया गया है। नगर निगम के सभी आठ जोनों में जोनल सेनेटरी अधिकारी अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। बारिश के कारण कहीं पर भी जलभराव न हो, इसके लिए नाली, नाले और मोहल्लों आदि पर पानी भरने वाले स्थाना पर सफाई चल रही है। बता दें कि प्रदेशभर में 157 घंटे का महा सफाई अभियान चलाया जा रहा है। लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने अभियान को और व्यापक बनाते के लिए आज शहर में कई प्रयास किए हैं।
नगर निगम की टीमें विशेष सफाई अभियान में जुटीं
नगर निगम अधिकारियों को इसे 200 घंटे तक संचालित करने के निर्देश दिए हैं। महापौर ने कहा है कि नगर निगम की टीमें लगातार विशेष सफाई अभियान में जुटी हुई हैं। इस अभियान में हजरतगंज मार्केट, महात्मा गांधी मार्ग, भूतनाथ मार्केट, सेक्टर-ए अलीगंज, सेक्टर-बी आशियाना, स्मृति विहार आशियाना, खुनखुनजी रोड, लाजपत नगर, नेपालगंज, हुसैनाबाद, तेलीबाग में नगर निगम की टीमें सफाई कार्य कर रही हैं। महापौर ने नागरिकों से अपील की है कि वे कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें और नालियों में कूड़ा न डालें। इससे बारिश के दौरान जल निकासी में व्यवधान न हो।
यह भी पढ़ें : झारखंड के पलामू में मातम में बदलीं करमा पूजा की खुशियां, विसर्जन के दौरान 4 लोग डूबे; एक लापता
अन्य प्रमुख खबरें
-
झांसी: नवदुर्गा उत्सव और डांडिया कार्यक्रमों की सुरक्षा पर VHP-बजरंग दल की मांग
2026-10-11
-
झांसी में बाबा बनकर रह रहा हरदोई का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
2026-10-11
-
देवीपाटन मंदिर पहुंचे CM योगी, मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना और गौसेवा
2026-10-11
-
नवरात्रि से पहले UPFSDA की बड़ी कार्रवाई, 20,924 किलो खाद्य पदार्थ जब्त
2026-10-10
-
हिमाचल में 13-14 अक्टूबर को आंधी-तूफान का ‘येलो अलर्ट’
2026-10-10
-
इंदौर में दो लोगों से कथित मारपीट का मामला, छह पुलिसकर्मी निलंबित
2026-10-10
-
मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर CM योगी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-10
-
अमावस्या पर नर्मदा-शिप्रा घाटों पर उमड़ी भीड़, शनि मंदिर में लगीं कतारें
2026-10-10
-
जम्मू-कश्मीर के डोडा में फैल रहा लम्पी वायरस, पशुपालकों में बढ़ी चिंता
2026-10-09
-
राष्ट्रीय डाक सप्ताह की तैयारी, आधार सेवाओं पर विशेष अभियान
2026-10-09
-
हिमाचल में 110 कठिन मार्गों पर ड्रोन से पहुंचेगी डाक, 36 पर सेवा शुरू
2026-10-09
-
UP : 455 लेखपाल बने राजस्व निरीक्षक, जल्द जारी होंगे तैनाती के आदेश
2026-10-09
-
मध्य प्रदेश में 10-11 अक्टूबर को बारिश के आसार, IMD ने जताई संभावना
2026-10-09
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सपा का प्रदर्शन
2026-10-08
-
भोपाल के न्यू मार्केट में सिलेंडर ब्लास्ट, धू-धू कर जलीं दुकानें
2026-10-08