Lucknow: मां के प्रेम संबंध से नाराज बेटे ने की युवक की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
खबर सार :-
लखनऊ में एक प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक अपराधी और एक किशोर अपराधी को गिरफ्तार किया है। रविवार को इस घटना का विवरण देते हुए, पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अमित कुमार आनंद ने पूरी जानकारी दी है।
खबर विस्तार : -
लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद के चलते की गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चापड़ और खून से सनी ईंट बरामद कर ली है।
24 घंटे में किया खुलासा
पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) अमित कुमार आनंद ने बताया कि 9 मई को अशरफ नगर गांव के बाहर एक खाली प्लॉट में सूरज नामक युवक का शव मिला था। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस और सर्विलांस टीम को जांच में लगाया गया। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझा ली।
पुलिस ने ग्राम रसूलपुर इठुरिया नाले की पुलिया के पास से अनिल यादव और एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की साजिश कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चापड़ और खून से सनी ईंट बरामद की।
आरोपी की मां से मृतक का था प्रेम प्रसंग
मुख्य आरोपी अनिल यादव ने पुलिस को बताया कि उसकी मां सुषमा देवी और मृतक सूरज के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध थे। दो महीने पहले उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद उसने सूरज को घर आने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। इसी बात से नाराज होकर उसने हत्या की योजना बनाई।
आरोपी ने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर 8 मई को सूरज को शराब पिलाने के बहाने गांव के बाहर खाली प्लॉट पर बुलाया। वहां अधिक शराब पिलाने के बाद पहले से छिपाकर रखे चापड़ से सूरज पर हमला किया गया। जान बचाने के लिए भागने की कोशिश में सूरज कुछ दूरी पर गिर पड़ा, जिसके बाद दोनों ने चापड़ और ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
शादी समारोह में शामिल हुए थे दोनों आरोपी
हत्या के बाद आरोपी मोबाइल और हथियार खेत में फेंककर फरार हो गए। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपियों ने कपड़ों से खून के दाग साफ किए और दोबारा वही कपड़े पहनकर शादी समारोह में शामिल हो गए, ताकि किसी को उन पर शक न हो। यहां तक कि पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के दौरान भी आरोपी आसपास मौजूद रहे।
पुलिस के अनुसार आरोपी अनिल यादव एक मॉल में स्वीपर का काम करता है, जबकि बाल अपचारी कक्षा नौ का छात्र है। शुरुआती पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपियों ने अपने कपड़ों से खून के धब्बे धो दिए थे और शादी में वही कपड़े पहनकर गए थे, ताकि किसी को उन पर शक न हो। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो हम भी वहां गए थे, ताकि यह पक्का हो सके कि किसी को हम पर शक न हो। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को सुधार गृह भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और उसे जेल भेज दिया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29