Kashi में प्राचीन धार्मिक धरोहरों के पुनरुत्थान को Booster Dose, 19.42 करोड़ की 17 परियोजनाएं मंजूर
खबर सार :-
योगी सरकार ने प्राचीन आध्यात्मिक नगरी वाराणसी के धार्मिक विरासत के संरक्षण और पर्यटन ढ़ांचे के पुनरोद्धार के लिए अहम कदम उठाया है। 17 परियोजनाओं के लिए 1942 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है। इससे धरोहरों के कायाकल्प और पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। प्रमुख धार्मिक स्थलों भारत माता मंदिर, दुर्गा मंदिर, काल भैरव मंदिर, संकट मोचन मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, अस्सी घाट, पंचगंगा घाट, दशाश्वमेध घाट का समग्र विकास किया जाएगा।
खबर विस्तार : -
लखनऊ : प्राचीन आध्यात्मिक नगरी वाराणसी में धार्मिक विरासत के संरक्षण और पर्यटन ढांचे को मजबूत करने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य योजना के तहत 1942.66 लाख रुपये की 17 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिनका लक्ष्य धरोहरों का कायाकल्प और पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं का विस्तार है।
17 विकास परियोजनाएं स्वीकृत
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाराणसी जनपद की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए 17 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इन परियोजनाओं को कार्यदायी संस्था यूपीएवीपी के माध्यम से समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
धार्मिक स्थलों के विकास के लिए करोड़ों रुपये की योजनाएं शामिल
उन्होंने बताया कि वाराणसी उत्तरी क्षेत्र में सिटी स्टेशन के पास स्थित उत्तरार्क आदित्य सूर्य मंदिर एवं सूर्य कुंड के विकास के लिए 44 लाख रुपये, सारनाथ स्थित क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय के उच्चीकरण के लिए 12 लाख रुपये तथा कैंट रेलवे स्टेशन पर पर्यटन सूचना केंद्र के उन्नयन के लिए कुल 187 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इसी क्रम में केदारघाट और आसपास के घाटों के विकास के लिए 60 लाख रुपये, बिरदोपुर स्थित आदि शंकराचार्य मठ के लिए 17 लाख रुपये, पिंडरा क्षेत्र के हनुमान मंदिर के लिए 95 लाख रुपये तथा सेवापुरी और रोहनिया क्षेत्रों में विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए करोड़ों रुपये की योजनाएं शामिल हैं।
प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास के लिए बड़ी परियोजना स्वीकृत
मंत्री ने बताया कि वाराणसी दक्षिण के प्रमुख धार्मिक स्थलों भारत माता मंदिर, दुर्गा मंदिर, काल भैरव मंदिर, संकट मोचन मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, अस्सी घाट, पंचगंगा घाट और दशाश्वमेध घाट के समग्र विकास के लिए 5 करोड़ रुपये की बड़ी परियोजना स्वीकृत की गई है। इसके अलावा नमो घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए साउंड सिस्टम के लिए 50 लाख रुपये और काशी नगरी प्रचारिणी सभा के विकास के लिए 2 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
तेजी से हो रहा काशी की प्राचीन धरोहरों का संरक्षण और पुनरोद्धार
बौद्ध परिपथ से जुड़े स्थलों पर साइनेज कार्यों के लिए 158.91 लाख रुपये भी मंजूर किए गए हैं। जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और प्रधानमंत्री की प्रेरणा से काशी की प्राचीन धरोहरों का संरक्षण और पुनरोद्धार तेजी से किया जा रहा है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण के बाद पर्यटकों की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई है, जिसे देखते हुए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता पर किया जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14