कानपुर लैंबोर्गिनी केस : लुकाछिपी का खेल खत्म, अरबपति तबाकू कारोबारी का बेटा शिवम गिरफ्तार
खबर सार :-
कानपुर लेम्बोर्गिनी क्रैश केस: कानपुर में हुए करोड़ों डॉलर के लेम्बोर्गिनी एक्सीडेंट केस में एक नया मोड़ आया है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिससे आरोपी शिवम मिश्रा के पिता और वकील के दावों पर सवाल उठ रहे हैं, जिन्होंने दावा किया था कि कार ड्राइवर मोहन चला रहा था।
खबर विस्तार : -
Kanpur Lamborghini Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए हाई-प्रोफाइल लेम्बोर्गिनी हादसे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी अरबपति बिजनेसमैन के बेटे शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे गुरुवार को कानपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। चर्चा थी कि शिवम कोर्ट में सरेंडर करने की प्लानिंग कर रहा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। दरअसल तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम पर आरोप है कि उसने तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी कार से ऑटो और बुलेट सवारों को टक्कर मार दी थी, जिसमें चार लोग घायल हो गए थे।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की पांच टीमें बनाई गई थीं। सूचना मिली थी कि शिवम मिश्रा कानपुर में मौजूद है। इसके बाद, टीमें एक्टिव हुईं और उसे कस्टडी में लेकर कोर्ट में पेश किया गया। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। इससे पहले बुधवार को ड्राइवर मोहन ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया और खुद को ड्राइवर बताया, लेकिन सबूतों के आधार पर पुलिस ने शिवम को गिरफ्तार कर लिया और उस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि बीते रविवार दोपहर को, ग्वालटोली इलाके में VIP रोड पर तेज़ रफ़्तार से आ रही एक लैंबॉर्गिनी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ऑटो, बुलेट में टक्कर मारने के बाद फुटपाथ पर चढ़ गई थी। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद, मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने कार को घेर लिया। वहीं ड्राइवर के पर्सनल सिक्योरिटी वालों ने कार की खिड़की तोड़कर उसे बाहर निकाला और एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। सिक्योरिटी वालों ने कार मालिक की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट तोड़ने की भी कोशिश की। ग्वालटोली पुलिस कार को ग्वालटोली थाने ले गई।
इतना ही नहीं बताया गया था कि कार ड्राइवर चला रहा था, हालांकि, पुलिस जांच में पता चला कि घटना के समय कार तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा शिवम मिश्रा कार चला रहा था। हादसे के बाद पुलिस ने कार जब्त कर ली और पुलिस कमिश्नर ने मामले में लापरवाही बरतने वाले ग्वालटोली इंस्पेक्टर संतोष गौड़ को सस्पेंड कर दिया।
Kanpur Lamborghini Case: हादसे का वीडिया वायरल
गौरतलब है कि आर्य नगर के रहने वाले केके मिश्रा तंबाकू के बड़े बिजनेसमैन हैं। उनके पास दिल्ली के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक लैंबॉर्गिनी कार है। रविवार दोपहर को उनका बेटा शिवम मिश्रा इसी कार में VIP रोड से ग्रीन पार्क की तरफ तेज रफ्तार से जा रहा था, तभी यह एक्सीडेंट हुआ। इस हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि शिवम मिश्रा ड्राइवर सीट पर बैठे हैं, और बाउंसर उन्हें बाहर ले जा रहे हैं। यह वीडियो ने शिवम के पिता और वकील के ऑफिशियल बयानों की पोल खोलता दिख रहा है। फिलहाल कोर्ट अभी पुलिस रिपोर्ट और पेश किए गए अलग-अलग सबूतों के आधार पर केस की सुनवाई कर रहा है। वकील और ड्राइवर के बयानों को लेकर अब कानूनी पेचीदगियां बढ़ती दिख रही हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
उज्जैन में जूना अखाड़े से जुड़े आश्रम को नगर निगम ने ढहाया
2026-10-17
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15