पत्रकार संगठन ने नवनियुक्त डीएम से की मुलाकात, जनसमस्याओं और सुरक्षा को लेकर सौंपा ज्ञापन
खबर सार :-
नेशनल जर्नलिस्ट्स प्रोटेक्शन काउंसिल की ज़िला इकाई ने, नव-नियुक्त ज़िलाधिकारी से मिलकर उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। इस मुलाक़ात के दौरान, संगठन ने एक ज्ञापन सौंपा, जिसके माध्यम से प्रशासन का ध्यान ज़िले के भीतर मौजूद ज्वलंत जन-मुद्दों की ओर आकर्षित किया गया।
खबर विस्तार : -
सोनभद्रः राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की जिला इकाई ने जनपद के नवनियुक्त जिलाधिकारी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर जिले की प्रमुख जनसमस्याओं और पत्रकारों के हितों से जुड़ी मांगों को प्रमुखता से उठाया।
सफाई व्यवस्था पर जताई चिंता
जिला अध्यक्ष संतोष साहनी के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में यातायात, स्वास्थ्य और सफाई व्यवस्था को लेकर कई अहम मुद्दों को रेखांकित किया गया। संगठन ने बग्गा नाला से शारदा मंदिर मार्ग पर जमा गिट्टी और पत्थरों को हटाने की मांग की, जिससे आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। साथ ही धूल से निजात दिलाने के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराने और बंद पड़ी रोड लाइटों को शीघ्र चालू कराने की भी अपील की गई।
ज्ञापन में ओबरा नगर पंचायत क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर भी चिंता जताई गई। परिषद ने कूड़ा निस्तारण के लिए एक निर्धारित लैंडफिल साइट बनाने की मांग की, ताकि कचरे के ढेर से फैलने वाली गंदगी और बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके। इसके अलावा डाला सिलाई बनवा स्थित शिव-पार्वती मंदिर मार्ग के जीर्णोद्धार की आवश्यकता भी बताई गई।
संगठन ने ओबरा-डाला रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण को जनहित में अत्यंत जरूरी बताते हुए कहा कि इससे यातायात जाम की समस्या से राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। वहीं चोपन पुल मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें लगाने और ग्रामीण क्षेत्रों में ‘हर घर नल योजना’ के तहत नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई।
परिवार को निःशुल्क इलाज की मांग
पत्रकारों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर भी परिषद ने दो प्रमुख मांगें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। पहली मांग यह रही कि सूचना विभाग द्वारा पंजीकृत पत्रकारों को जनपद और प्रदेश के सभी टोल प्लाजा पर निःशुल्क आवागमन की सुविधा दी जाए, जिससे वे बिना किसी बाधा के अपने कार्य का निर्वहन कर सकें। दूसरी महत्वपूर्ण मांग यह रही कि कवरेज के दौरान होने वाले जोखिमों को देखते हुए पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए सरकारी स्तर पर निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
इस अवसर पर संगठन के संरक्षक रंगेश सिंह, प्रभारी अजीत सिंह, महासचिव अनुज जायसवाल, कामेश्वर विश्वकर्मा, कन्हैया केशरी, अमरदीप सिंह, विकास कुमार सहित उपाध्यक्ष घनश्याम पाण्डे, अनिकेत श्रीवास्तव, विजय कुमार, अनिल अग्रहरी, विधिक सलाहकार अरविंद गुप्ता और सचिव मंडल के सदस्य अजयंत सिंह भी उपस्थित रहे।
संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नवागत जिलाधिकारी जनहित से जुड़े इन मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे और शीघ्र ही समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14