झांसी स्टेशन पर संयुक्त निरीक्षण अभियान, ट्रेन में खाद्य सामग्री बेचते 7 अवैध वेंडर पकड़े
खबर सार :-
झांसी में ट्रेनों में सामान बेचने वाले सात अनाधिकृत वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वे खुद को असली वेंडर बताकर यात्रियों को ठगने जैसी धोखाधड़ी वाली गतिविधियों में लिप्त थे। गोंडवाना एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में अनाधिकृत वेंडिंग के संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
खबर विस्तार : -
झांसी: ट्रेनों में अवैध वेंडिंग पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से झांसी मंडल में रेलवे प्रशासन द्वारा संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने मिलकर औचक जांच की, जिसमें सात अनाधिकृत वेंडर पकड़े गए।
अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण
वाणिज्य कंट्रोल झांसी को सूचना मिली थी कि गाड़ी संख्या 01079 में कुछ लोग बिना अनुमति के खाद्य सामग्री और पेय पदार्थ बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर वाणिज्य विभाग और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर कार्रवाई की योजना बनाई।
ट्रेन के प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर रात्रि 10:15 बजे पहुंचने पर अधिकारियों ने कोचों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान सात लोग ट्रेन के अंदर खाद्य सामग्री और पेय पदार्थ बेचते हुए पाए गए। जब उनसे ट्रेन में बिक्री करने के लिए वैध लाइसेंस या अधिकृत दस्तावेज दिखाने को कहा गया तो वे कोई भी वैध अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके।
लगातार की जा रही कार्रवाई
इसके बाद सभी अनाधिकृत वेंडरों को आगे की कार्रवाई के लिए झांसी स्टेशन पर उतार लिया गया। उनके पास मौजूद खाद्य सामग्री और अन्य सामान को भी जब्त कर लिया गया तथा उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य ट्रेनों में यात्रियों को मिलने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करना है।
रेलवे प्रशासन का कहना है कि अवैध वेंडिंग के कारण यात्रियों को कई बार घटिया या अधिक कीमत पर खाद्य सामग्री मिलती है। इसलिए समय-समय पर ऐसे निरीक्षण अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
यात्रियों से की सहयोग की अपील
हालांकि यह भी सामने आया है कि कई अवैध वेंडर वैध वेंड रों की तरह ड्रेस पहनकर ट्रेनों में घूमते हैं और यात्रियों को भ्रमित कर सामान बेचते हैं। पकड़े गए वेंडरों की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे पहले भी इसी तरह यात्रियों को ठगते रहे होंगे।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत वेंडरों से ही खाद्य सामग्री खरीदें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे अधिकारियों या आरपीएफ को दें, ताकि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
-
उज्जैन में जूना अखाड़े से जुड़े आश्रम को नगर निगम ने ढहाया
2026-10-17
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15