पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, तीन अरेस्ट
खबर सार :-
झांसी में 15 फरवरी को झांसी शहर कोतवली पुलिस की चोरों से मुठभेड़ हुई। जालौन निवासी फारूक कुरैशी के पैर में गोली लगी। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से सोने-चांदी के जेवर, तमंचा, कारतूस, 2500 रुपये और कार बरामद की गई।
खबर विस्तार : -
झांसीः शहर कोतवली पुलिस की 15 फरवरी को चोरों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में चार बदमाशों में से एक जालौन निवासी फारूक कुरैशी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी के जेवर और एक तमंचा व कारतूस बरामद किए।
क्या है पूरा मामला
9 फरवरी की सुबह झांसी के उन्नाव गेट बाहर निवासी प्रेम नारायण सोनी के बेटे अरविंद सोनी ने सिटी कोतवली में अर्जी देकर बताया कि 7 फरवरी को वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने भोपाल गया था। घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसका फायदा उठाकर चोरों ने सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए।
9 फरवरी को पड़ोसियों ने बताया कि उसके घर का गेट खुला है। इस सूचना पर उसकी भाभी मंजू को घर भेजा गया। भाभी ने बताया कि घर का गेट खुला है और अज्ञात चोर सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए हैं। कोतवली पुलिस ने चोरों को पकड़ने की कोशिश शुरू की और मुखबिर नेटवर्क को एक्टिवेट किया गया। इसी बीच, मुखबिर की सूचना पर 15 फरवरी को नगरिया कुआं हाईवे पर अंजनी माता मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते पर फारूक कुरैशी, फिरोज, सुशील सिंह, तारिक से मुठभेड़ हो गई। चारों आरोपी जालौन जिले के रहने वाले हैं। पुलिस मुठभेड़ में फारूक के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।
आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
फारूक को घायल हालत में पुलिस कस्टडी में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार किए गए चारों बदमाशों के पास से सोने-चांदी के जेवर, एक पिस्टल, कारतूस, एक हुंडई कार और 2500 रुपये बरामद हुए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14