Jhansi News: हिंदू-मुस्लिम विवाह सम्मेलन सौहार्द और देशभक्ति के संदेश के साथ हुआ संपन्न
खबर सार :-
107वां उर्स शरीफ़ 2026 और हिंदू-मुस्लिम विवाह सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन के अंतर्गत, एक अंतर-जातीय हिंदू-मुस्लिम विवाह सम्मेलन, एक सामुदायिक भोज (भंडारा) और एक भव्य कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
खबर विस्तार : -
झांसीः झांसी शहर में आयोजित 107वां उर्स शरीफ 2026 एवं सर्वजातीय हिंदू-मुस्लिम विवाह सम्मेलन धार्मिक सौहार्द, सामाजिक एकता और देशभक्ति के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। रेलवे फाटक पुलिया नंबर 9 स्थित हजरत करामत अली शाह सैय्यद रिंगल शाह बाबा दरगाह परिसर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि ने किया संबोधित
कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वजातीय हिंदू एवं मुस्लिम सामूहिक विवाह सम्मेलन, विशाल भंडारा तथा शानदार कव्वाली महफिल का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आपसी भाईचारे और एकता का परिचय दिया। मशहूर कव्वाल चांद कादरी एवं नसीम जानी ने सूफियाना कलाम, कौमी एकता और देशभक्ति से जुड़े गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया और देर रात तक लोग कार्यक्रम में डटे रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता, भाईचारा और विविधता में छिपी हुई है। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता केवल एक नारा नहीं बल्कि देश को मजबूत बनाने की सबसे बड़ी शक्ति है। जब समाज के लोग जाति और धर्म से ऊपर उठकर मानवता और राष्ट्रहित के लिए कार्य करते हैं, तभी सच्चे अर्थों में देशभक्ति मजबूत होती है।
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
उन्होंने युवाओं से समाज सेवा, राष्ट्र प्रेम और आपसी सौहार्द को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में प्रेम, सम्मान और एकता का संदेश फैलाने का कार्य करते हैं। डॉ. सरावगी ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि झांसी की गंगा-जमुनी तहजीब पूरे देश के लिए प्रेरणा है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक थाना प्रेमनगर तुलसीराम पांडे भी उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने डॉ. संदीप सरावगी द्वारा समाज सेवा, भाईचारे और जनहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा ऐसे आयोजनों को सामाजिक समरसता के लिए महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर आजाद, इम्तियाज़ (अध्यक्ष), भूमताज (उपाध्यक्ष), अनीस खान (सेक्रेट्री), बंटी, इब्राहीम, राशिद बरकाती, जाबर, अन्ना, हाजी शकील, रहमत अली, गुलमान और जमील सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। अंत में आयोजन समिति ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14