धूमधाम से मनायी गयी भक्त शिरोमणि माता कर्माबाई की जयंती, कई गणमान्य हुए शामिल
खबर सार :-
भक्त शिरोमणि माता कर्माबाई की जयंती हर साल की तरह इस साल भी बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। साथ एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
खबर विस्तार : -
झांसीः भक्त शिरोमणि माता कर्माबाई की जयंती बबीना में बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संपूर्ण क्षेत्र भक्ति गीतों और जयकारों से गूंज उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया।
श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
झाँसी के बबीना क्षेत्र में साहू समाज द्वारा इस अवसर पर खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुराने सेंट्रल बैंक के पास, गुरुनानक साइकिल स्टोर के सामने, बबीना कैंट में सांय 6 बजे आयोजित हुआ। इसमें बबीना नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया।
माता कर्माबाई को साहू समाज में आराध्य देवी के रूप में अत्यंत श्रद्धा के साथ पूजा जाता है। मान्यता है कि वे भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त थीं। वे प्रतिदिन अत्यंत प्रेम और समर्पण के साथ खिचड़ी बनाकर भगवान को भोग लगाती थीं। उनकी सच्ची भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान श्रीकृष्ण स्वयं उनके यहां भोग ग्रहण करने आते थे। इसी आस्था और परंपरा के चलते उनकी जयंती पर खिचड़ी प्रसाद वितरण का विशेष महत्व है, जो वर्षों से समाज में प्रचलित है।
समाज सेवी और क्षेत्रवासी रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें निवर्तमान मंडल अध्यक्ष भाजपा बबीना कैंट एवं छावनी परिषद पार्षद श्री पलविंदर नंदा, महेश कटेरिया, सेक्टर अध्यक्ष एवं प्रबंधक कर्माबाई विद्यालय समिति जगत नारायण कटेरिया, कैलाश साहू (अध्यक्ष कर्माबाई विद्यालय समिति), वीरेंद्र साहू उर्फ ढप्पू, राकेश साहू, ब्रजेश कटेरिया, प्रमोद कटेरिया, वरिष्ठ अध्यापक ब्रजेन्द्र साहू, हेमंत साहू ‘पोपो’, पूर्व अध्यक्ष कर्माबाई समिति शत्रुघ्न साहू, युवा अध्यक्ष मनीष साहू (पत्रकार), नवीन साहू ‘वीरू’, शैलेन्द्र साहू ‘बंटी’, भास्कर साहू, अभिषेक कटेरिया, पियूष कटेरिया एवं कृष्णा साहू सहित अनेक समाजसेवी एवं क्षेत्रवासी शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने माता कर्माबाई के आदर्शों—भक्ति, सेवा और परोपकार—को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण में सहयोग करते हुए सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया। इस प्रकार जयंती उत्सव श्रद्धा, सेवा और समर्पण के भाव के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14