झांसी में IPL सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, तीन सटोरिये गिरफ्तार, लाखों रुपये फ्रीज
खबर सार :-
झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक BBGTS मूर्ति के निर्देश पर तीन बुकी गिरफ्तार किए गए हैं: ये ऑनलाइन सट्टेबाजी में मदद करके युवाओं की ज़िंदगी को अंधेरे में धकेल रहे थे। पुलिस ने लाखों की संपत्ति ज़ब्त की।
खबर विस्तार : -
झांसीः झांसी पुलिस ने आईपीएल के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी कराने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से युवाओं को सट्टे में फंसा कर अवैध कमाई कर रहे थे।
मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी
प्रेमनगर थाना क्षेत्र की पुलिस को लंबे समय से सट्टेबाजों की तलाश थी। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिलने पर नगरा हाट क्षेत्र में दबिश दी गई, जहां ऑनलाइन सट्टे की बुकिंग की जा रही थी। मौके से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान नीरज निरंजन उर्फ नीरज (37 वर्ष), दिलीप सिंह उर्फ विजय परिहार (40 वर्ष) और हरेन्द्र सिंह परिहार उर्फ लल्ला परिहार (36 वर्ष) के रूप में हुई है।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए। साथ ही विभिन्न बैंक खातों में जमा कुल 25,51,492 रुपये की राशि को फ्रीज कराया गया। इसमें एसबीआई खाते में 12,55,963 रुपये, एक्सिस बैंक खाते में 11,80,644 रुपये और एचडीएफसी बैंक खाते में 1,14,866 रुपये शामिल हैं। इसके अलावा सट्टेबाजी वेबसाइट admin.1xbets247.com पर मौजूद 2,07,527 रुपये के क्वाइन्स भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने दी पूरी जानकारी
पुलिस के अनुसार नीरज निरंजन इस अवैध नेटवर्क में ‘मिनी एडमिन’ की भूमिका निभा रहा था और वेबसाइट के जरिए सट्टे का संचालन करता था। गिरफ्तार आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।
खास बात यह है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक, हरेन्द्र सिंह परिहार, एक राजनीतिक दल का मंडल उपाध्यक्ष भी बताया जा रहा है, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।
एसएसपी ने दी चेतावनी
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि “ऑपरेशन संगठित अपराध” के तहत इस तरह के अवैध कार्यों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले दो सप्ताह में झांसी पुलिस ने 27 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है और करीब 16 करोड़ 30 लाख रुपये से अधिक के डिजिटल कोइन्स बरामद किए हैं। इसके अलावा लाखों रुपये की नकदी और बैंक खातों में जमा रकम को भी जब्त किया गया है।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी और उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे सट्टेबाजी जैसे अवैध कार्यों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
झांसी पुलिस की इस कार्रवाई से सट्टेबाजी गिरोहों में हड़कंप मच गया है और आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14