Jhansi: बुंदेलखंड समेत 5 शहरों में डॉपलर रडार की सौगात, पल-पल मिलेगी मौसम की अपडेट
खबर सार :-
बुंदेलखंड में मौसम की अनिश्चितता से जूझ रहे किसानों को अब राहत मिलेगी। प्रदेश सरकार ने झांसी समेत पांच महानगरों में डॉपलर वेदर रडार लगाने का फैसला किया है। इससे बारिश, हवा की दिशा, बादलों की गतिविधि और आकाशीय बिजली का सटीक पूर्वानुमान मिल सकेगा।
खबर विस्तार : -
Jhansi: बुंदेलखंड में मौसम का मिजाज अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा कुछ अलग होता है। यहां मौसम कब पलटी मार जाए कहा नहीं जा सकता। अक्सर यहां मानसून में सूखा पड़ना या खेतों में फसल खड़ी होने के बाद अति वृष्टि यहां के लिए एक अभिशाप की तरह हैं।
अक्सर होती थी भविष्यवाणियां
कई बार किसान मौसम का पहले से कोई अनुमान नहीं लगा पाते हैं वह या तो कृषि विज्ञान केंद्र या लखनऊ में स्थापित उपकरणों के माध्यम से मौसम वैज्ञानिकों द्वारा दी गई जानकारी पर ही निर्भर रहते हैं। यह देखा गया है कि यह भविष्यवाणीयां अक्सर गलत साबित होती हैं।
किसानों को मौसम की सटीक जानकारी देने के लिए प्रदेश सरकार में राज्य के पांच महानगरों में डॉपलर वेदर रडर स्थापना का फैसला किया है, जिससे किसानों को अब मौसम की सटीक जानकारी मिल सकेगी। बारिश हवा की गति दिशा और बादलों की हलचल जानने के लिए अब उन्हें लखनऊ से आए दिशा निर्देशों की प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी।
झांसी में डॉपलर वेदर रडार की स्थापना होने जा रही है, इससे मौसम का मिजाज जांचने में अब काफी आसानी हो जाएगी। प्रदेश सरकार ने राज्य के पांच महानगरों में डॉपलर वेदर रडार की स्थापना का फैसला किया है। इसमें झांसी भी शामिल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में इसकी घोषणा भी कर दी है। डॉपलर वेदर रडार स्थापित होने से मौसम का पूर्वानुमान लगाने के साथ ही यह भी पता लग सकेगा कि कहां पर आकाशीय बिजली गिरने का खतरा है।
क्या है डॉपलर वेदर रडार
डॉपलर वेदर रडार एक विशेष प्रकार का उपकरण होता है जो दूर स्थित वस्तुओं के वेग का डाटा प्राप्त करने के काम आता है यह माइक्रोवेव पल्स भेजकर बर्षा बर्फ या धूल से टकराकर वापस आने वाले संकेतों का विश्लेषण करता है। वापस आने वाली तरंगों में बदलाव से मौसम की गति दिशा बारिश या बवंडर की तीव्रता का सटीक एवं रियल टाइम डाटा मिल जाता है। इस बारे में कुलदीप कुमार मिश्रा जिला कृषि अधिकारी झांसी का कहना है कि झांसी में डॉपलर वेदर रडार की स्थापना के लिए काफी समय पहले प्रस्ताव भेजा गया था इसे शासन की स्वीकृति मिल गई है। जल्दी ही रडार की स्थापना होने से किसानों को मौसम की सटीक जानकारी आसानी से मिल सकेगी और उसी के अनुसार वह फसलों का चयन कर बुवाई कर सकेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14