झांसी में नए जिलाधिकारी गौरांग राठी की पहल: 4 घंटे में शुरू हुआ एलपीजी शिकायत कंट्रोल रूम
खबर सार :-
झाँसी में नवनियुक्त ज़िला मजिस्ट्रेट, नौरंग राठी ने पदभार ग्रहण करने के महज़ चार घंटे के भीतर ही LPG से जुड़ी सेवाओं के लिए एक टोल-फ़्री नंबर उपलब्ध करा दिया। अपर ज़िला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) ने कहा पेट्रोल, डीज़ल और LPG की आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए, सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे के बीच संपर्क करें।
खबर विस्तार : -
झांसीः झांसी में नवागत जिलाधिकारी गौरांग राठी ने पदभार संभालते ही प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 22 अप्रैल को कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से संवाद करते हुए जनपद की प्रमुख समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान एलपीजी गैस सिलेंडर की देरी से आपूर्ति और शिकायत निस्तारण की व्यवस्था न होने का मुद्दा प्रमुखता से सामने आया।
समाधान का आश्वासन
पत्रकारों द्वारा यह भी बताया गया कि जिला पूर्ति कार्यालय की ओर से न तो कोई टोल फ्री नंबर उपलब्ध कराया गया था और न ही उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से सुना जा रहा था। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए 24 घंटे के भीतर समाधान का आश्वासन दिया। हालांकि, प्रशासन की तत्परता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मात्र 4 घंटे के भीतर ही एलपीजी, पेट्रोल और डीजल से संबंधित शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पडेस्क स्थापित कर दी गई।
अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अरुण कुमार गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक कंट्रोल रूम संचालित किया जाएगा। इसके लिए 6387081399 नंबर जारी किया गया है, जिस पर जनपदवासी पेट्रोलियम पदार्थों पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।
उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
उन्होंने आगे बताया कि कंट्रोल रूम में शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पूर्ति लिपिक, पूर्ति निरीक्षक और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की तैनाती की गई है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिलाधिकारी की इस पहल से झांसी के नागरिकों में राहत और संतोष का माहौल है। विशेष रूप से उन उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है जो लंबे समय से गैस सिलेंडर की समय पर आपूर्ति न होने की समस्या से जूझ रहे थे। प्रशासन का यह कदम न केवल समस्या समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि यह दर्शाता है कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई संभव है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि इसी तरह प्रशासनिक सक्रियता बनी रही, तो जिले की अन्य समस्याओं का भी जल्द समाधान हो सकेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14