सीबीएसई 12वीं परिणाम 2026 में इंडियन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 97 प्रतिशत रहा रिजल्ट
खबर सार :-
इंडियन पब्लिक स्कूल के निखिल 95.2% अंकों के साथ टॉपर बने। स्कूल ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं में कुल मिलाकर 97% पास दर हासिल की, जिसमें आर्ट्स और साइंस, दोनों ही स्ट्रीम्स में 100% पास दर रही। इंडियन पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर शाहपुरा का नाम रोशन किया है। अभिभावकों और शिक्षकों ने मिठाइयाँ बाँटकर इस शानदार उपलब्धि का जश्न मनाया।
खबर विस्तार : -
भीलवाड़ाः सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में शाहपुरा के इंडियन पब्लिक स्कूल ने शानदार सफलता हासिल करते हुए पूरे क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा दिया। बुधवार को जैसे ही बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित हुए, विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल बन गया। विद्यार्थियों के चेहरों पर सफलता की चमक दिखाई दी, वहीं अभिभावकों और शिक्षकों ने मिठाइयां बांटकर इस गौरवपूर्ण उपलब्धि का जश्न मनाया।
विद्यालय के निदेशक प्रदीप पारीक एवं रामपाल बिरला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय से कुल 59 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 54 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 97 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो क्षेत्र के श्रेष्ठ परिणामों में शामिल रहा। विशेष बात यह रही कि कला एवं विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि वाणिज्य संकाय ने भी 93 प्रतिशत परिणाम देकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर सफलता की नई मिसाल पेश की। निखिल चौहान ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। दिशा माहेश्वरी ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। सक्षम धूपड़ ने 93.4 प्रतिशत, जहांशीन ने 93 प्रतिशत, दीपमाला मीना ने 92 प्रतिशत, यशस्वी सौदा ने 91.4 प्रतिशत, परिधि डांगी ने 91.2 प्रतिशत तथा रुद्र प्रताप सिंह राठौड़ ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिवार का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 8 विद्यार्थी रहे, जबकि 80 प्रतिशत से ऊपर 20 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। इसके अलावा 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 41 रही। इन परिणामों ने यह साबित कर दिया कि इंडियन पब्लिक स्कूल शिक्षा गुणवत्ता, अनुशासन और शैक्षणिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि शिक्षकों के समर्पण, अभिभावकों के विश्वास और विद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का संयुक्त प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने पूरे वर्ष कठिन परिश्रम और अनुशासन के साथ अध्ययन किया, जिसका परिणाम आज सबके सामने है। उन्होंने शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों की लगन की खुलकर सराहना की।
विद्यालय निदेशक प्रदीप पारीक एवं रामपाल बिरला ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता संस्था के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे परिणाम विद्यालय परिवार को भविष्य में और अधिक बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। संस्था सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नैतिक शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्साह का वातावरण बना रहा। सफल विद्यार्थियों को बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा और अभिभावकों ने शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था की सराहना की।
अन्य प्रमुख खबरें
-
उज्जैन में जूना अखाड़े से जुड़े आश्रम को नगर निगम ने ढहाया
2026-10-17
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15