Gujarat Election Result: गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा, अपने ही गढ़ में हारी कांग्रेस, आप को भी झटका
खबर सार :-
Gujarat Election Result 2026 Live Updates: गुजरात में हुए नगर निगम चुनावों के नतीजे आज आ रहे हैं। मतदान 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों में हुआ, जिनमें कुल 9,200 सीटें शामिल हैं। इन चुनावों में 4.18 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र थे।
खबर विस्तार : -
Gujarat Election Result Live Updates: गुजरात में हुए निकाय चुनावों में जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ रही है, नतीजों की तस्वीर साफ होती जा रही है। अब तक के नतीजों और ट्रेंड्स में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विपक्ष को काफी पीछे छोड़ते हुए बड़ी बढ़त बना ली है। दोपहर 1 बजे तक, 9,992 सीटों में से 3,594 सीटों के नतीजे और रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें से भाजपा ने 2,951 सीटें जीती हुई दिख रही है, तो वहीं कांग्रेस को 474 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) और निर्दलीय उम्मीदवारों समेत दूसरी पार्टियों को 169 सीटें मिली हैं। ये आंकड़े साफ तौर पर राज्य भर में BJP के मजबूत प्रदर्शन को दिखाते हैं।
Gujarat Election Result: गुजरात निकाय चुनाव में बीजेपी की सुनामी
महानगरपालिका चुनाव के नतीजों की बात करें तो यहां भी बीजेपी का दबदबा बना हुआ है। 1,044 सीटों में से 607 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिसमें BJP ने 507 सीटें जीती हैं। कांग्रेस को सिर्फ 32 सीटें मिलीं, जबकि अन्य को पांच सीटें मिलीं। वहीं भाजपा को नगरपालिकाओं में भी जबरदस्त समर्थन मिलता दिख रहा है। 2,624 सीटों में से 1,379 के नतीजे आ चुके हैं, जिसमें बीजेपी ने 1,131 सीटें जीती हैं। कांग्रेस को 202 सीटें मिलीं, जबकि AAP समेत दूसरे उम्मीदवारों ने 46 सीटें मिली हैं।
Gujarat Election Result Live Updates: जिला पंचायतों में बीजेपी का दबदबा
जिला पंचायतों में, 34 यूनिट्स की 1,090 सीटों में से 309 के नतीजे आ चुके हैं। BJP 260 सीटों पर आगे चल रही है या जीत रही है, जबकि कांग्रेस 30 सीटों पर आगे चल रही है और दूसरे 19 सीटों पर आगे चल रहे हैं। ग्राम पंचायत लेवल पर भी तस्वीर ऐसी ही है। 5,234 सीटों में से 1,320 के नतीजे आ चुके हैं, जिसमें BJP ने 1,007 सीटें जीती हैं। कांग्रेस 214 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि दूसरे उम्मीदवारों ने 99 सीटें जीती हैं।
शहरी से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बीजेपी का जलवा
कुल मिलाकर, अब तक के नतीजों से पता चलता है कि बीजेपी ने गुजरात में शहरी और ग्रामीण दोनों जगहों पर अपना दबदबा बनाए रखा है। बाकी सीटों के नतीजे आने पर स्थिति और साफ हो जाएगी, फिलहाल के रुझान बीजेपी के पक्ष में एकतरफा माहौल दिखा रहे हैं।
Gujarat Election Result: निकाय चुनावों में AIMIM की दमदार एंट्री
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने गुजरात निकाय चुनावों में दमदार एंट्री की है। AIMIM कैंडिडेट ने डिंड्रोल तालुका पंचायत सीट पर कांग्रेस और BJP दोनों को हराकर जीत हासिल की। सिद्धपुर पंथक में AIMIM ने पहली बार अपना खाता खोला। अब्बास अलीमद असामी को डिंड्रोल तालुका पंचायत सीट से 1,877 वोटों के मार्जिन से विजेता घोषित किया गया।
ग्रामीण इलाकों में हुई थी बंपर वोटिंग
मतदान प्रतिशत के आंकड़े पर नजर डालें तो पता चलता है कि इस बार ग्रामीण इलाकों के मतदाताओं में शहरी क्षेत्रों की तुलना में ज्यादा उत्साह देखने को मिला। नगर निगमों में जहां मतदान 49.02 प्रतिशत रहा, वहीं नगर पालिकाओं में यह 59.50 प्रतिशत दर्ज किया गया। उप-चुनाव वाले नगर निगमों में 55.38 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि जिला पंचायतों में 61.69 प्रतिशत और तालुका पंचायतों में 62.38 प्रतिशत मतदान ने ग्रामीण भागीदारी को मजबूत संकेत दिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14