गुजरात के कच्छ में धरती हिली, कुछ मिनट के भीतर भूकंप के 3 झटके
खबर सार :-
गुजरात के कच्छ में शुक्रवार की दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि कुछ ही मिनटों के भीतर लगातार तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसमें सबसे तेज झटका 3.6 और दूसरा 3.2 तीव्रता दर्ज की गई।
खबर विस्तार : -
Gujarat Kutch Earthquake: गुजरात के कच्छ में शुक्रवार की दोपहर भूकंप का झटका महसूस किया गया। मिली जानकारी के अनुसार तीन मिनट के भीतर तीन बार धरती हिली थी। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 और 3.2 दर्ज की गई। इन झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि इसमें राहत की बात यह रही कि इसमें किसी के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन झटकों से लोगों में डर का माहौल बन गया है।
कच्छ में कुछ मिनटों के अंतराल पर भूकंप के 3 झटके
गुजरात के कच्छ से एक डरा देने वाली घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर कुछ ही मिनटों के अंतराल पर भूकंप के 3 झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 और 3.2 की मापी गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इसमें किसी के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। गांधीनगर के भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान के मुताबिक दोपहर करीब 2:20 बजे भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया, जो कि 3.6 तीव्रता का था। इसका केंद्र के कच्छ के खावड़ा से 32 किमी उत्तर-उत्तर पूर्व में था, लेकिन भूकंप की गहराई 22.6 किलोमीटर दर्ज की गई। इसके तीन मिनट के बाद ही दूसरा झटका 3.2 तीव्रता का मापा गया। जिसका केंद्र धोलावीरा से 32 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में था और इसकी गहराई 12.9 किमी दर्ज की गई। इसी जगह पर तीसरा झटका भी महसूस किया गया, जो कि दोनों झटकों के मुकाबले हल्का था।
22 अप्रैल 2026 को आणंद में भूकंप के झटके
इन तीन झटकों से आसपास के इलाकों में डर का माहौल बन गया। इसके पहले 22 अप्रैल 2026 को आणंद और आसपास के इलाकों में 3.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। शाम के करीब साढ़े चार बजे आए भूकंप का केंद्र आणंद से लगभग 36 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित था। हालांकि राहत की बात यह रही कि इसमें भी किसी के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। इसके पहले 21 अप्रैल को सौराष्ट्र क्षेत्र के राजकोट जिले में 3.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। इसके साथ ही 29 मार्च को भी अमरेली जिले में 3.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र अमरेली से करीब 42 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में 11.6 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।
28 मार्च को सावरकुंडला में भूकंप के झटके
इसके साथ ही बात करें 28 मार्च की तो अमरेली जिले के सावरकुंडला और मितियाला क्षेत्र में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए। स्थानीय लोगों का कहना था कि उस समय हल्के तीव्रता के झटके महसूस किए गए, जिससे इलाके में दहशत की स्थिति पैदा हो गई। कुछ विशेषज्ञों के अनुसार गुजरात राज्य देश के सबसे अधिक भूकंपीय क्षेत्र में शामिल है। यह राज्य कई एक्टिव फॉल्ट लाइनों के पास स्थित है। यही कारण है कि यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। कच्छ, सौराष्ट्र और मध्य गुजरात के इलाके भूकंपीय गतिविधियों के तौर पर काफी संवेदनशील माने जाते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-07-18
-
2026-07-18
-
दिल्ली-NCR में आज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, गर्मी और उमस से मिलेगी राहत
2026-07-18
-
लखनऊ नगर निगम; यहां काम से ज्यादा मिलते हैं निर्देश
2026-07-18
-
झांसी में नहीं मिला ‘पशु जन औषधि केंद्र’ योजना को रफ्तार, एक भी सहकारी समिति ने नहीं किया आवेदन
2026-07-17
-
2026-07-17
-
सुलतानपुर में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 50 लीटर कच्ची शराब बरामद
2026-07-17
-
प्रधानाचार्य के तबादले के विरोध में फूटा जनाक्रोश, पैदल मार्च कर विधायक आवास पहुंचे छात्र-ग्रामीण
2026-07-17
-
Co-operative Society Scam: आमरण अनशन को मिलेगा सचिन पायलट का समर्थन, शनिवार को धरना स्थल पहुंचेंगे
2026-07-17
-
केन-बेतवा परियोजना को लेकर ग्रामीणों का चिता आंदोलन जारी, उमंग सिंघार ने लगाए अनियमितताओं के आरोप
2026-07-17
-
छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे, बंपर फसल की बढ़ी उम्मीद
2026-07-17
-
2.45 लाख हेक्टेयर जमीन को मिलेगा सिंचाई का पानी, सीएम ने स्लीमानाबाद टनल को बताया ऐतिहासिक उपलब्धि
2026-07-17
-
2026-07-17
-
थप्पड़ का बदला लेने के लिए 15 साल की किशोरी को चौथी मंजिल से दिया धक्का? आरोपी गिरफ्तार
2026-07-17
-
मुर्शिदाबाद में स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, तीन छात्रों समेत चार की मौत
2026-07-17