Greater Noida AC Blast: दनकौर के एक घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
खबर सार :-
ग्रेटर नोएडा के दनकौर पुलिस थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में एसी ब्लास्ट के बाद एक मकान में भीषण आग लग गई। अग्निशमन विभाग ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, आग से लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया।
खबर विस्तार : -
ग्रेटर नोएडा: सोमवार सुबह ग्रेटर नोएडा के दनकौर पुलिस स्टेशन इलाके के ननुआ का राजपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर के अंदर एयर कंडीशनर (AC) में तेज आवाज के साथ अचानक धमाका हो गया। तेज धमाके के बाद देखते ही देखते पूरे मकान में आग फैल गई।
तेज धमाके के बाद देखते ही देखते पूरे मकान में आग फैल गई। कुछ ही समय में मकान में चारों तरफ केवल आग की लपटें दिखाई देने लगीं। आग से मकान के दो कमरे पूरी तरह जल गए। अच्छी बात यह रही कि परिवार के लोग आग फैलते ही मकान से बाहर निकल आए, जिससे वे बच गए।
फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नष्ट
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह अचानक AC से तेज आवाज आई और यूनिट से चिंगारियां निकलने लगीं। कुछ ही देर में आग कमरे में रखे फर्नीचर, कपड़ों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य घरेलू सामान तक फैल गई। दो कमरों में रखा अधिकांश सामान पूरी तरह नष्ट हो गया; इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फर्नीचर, कपड़े और अन्य जरूरी सामान आग की भेंट चढ़ गए।
काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
आग तेजी से फैलती देख परिवार ने शोर मचाकर पड़ोसियों को सतर्क किया। ग्रामीणों ने खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका। लोगों ने आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद काफी देर तक मकान के सामने लोगों की भीड़ जमा रही।
बिजली के उपकरणों का सावधानी से करें इस्तेमाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी और एयर कंडीशनर के लगातार इस्तेमाल के कारण ओवरलोडिंग या तकनीकी खराबी से अक्सर ऐसी घटनाएं होती हैं। फायर विभाग और पुलिस फिलहाल मामले की तफ्तीश कर रहे हैं। शुरुआती जांच से पता चलता है कि आग AC में हुए धमाके के कारण लगी थी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे बिजली के उपकरणों (Electrical appliances) का इस्तेमाल सावधानी से करें और किसी भी तरह की तकनीकी खराबी दिखने पर तुरंत उन्हें बंद कर दें और जानकारों से सलाह लें, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
पहले भी हो चुकी हैं AC फटने की घटनाएं
गर्मी के मौसम में एसी में ब्लास्ट की घटनाएं लगातार होती हैं। इस गर्मी के मौसम में अब तक एयर कंडीशनर में धमाके की वजह से 90 से ज्यादा जगहों पर आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले महीने नोएडा के सेक्टर 113 पुलिस थाना क्षेत्र में एक सोसाइटी के एक फ्लैट में जबरदस्त आग लग गई। आग लगने से पूरी सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, मध्य प्रदेश के इंदौर के कनाड़िया पुलिस थाना क्षेत्र के शिव शक्ति नगर काॅलोनी के एक बंगले में एसी फटने से भीषण आग लग गई। इसके अलावा मई में देहरादून पैनोसिया अस्पताल में एसी ब्लास्ट से एक मरीज की मौत हो गई।
कैसे रहें सावधान
जानकारों की मानें तो एसी को लंबे समय तक लगातार न चलाएं। अत्याधिक दबाव से बचाने के लिए एसी को 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच चलाएं और लगातार चलाने के बजाए कमरा ठंडा हो जाने पर एसी को बंद कर दें। इसके अलावा एसी की वायरिंग चेक करते रहना चाहिए और फिल्टर को भी नियमित रूप से साफ करना चाहिए। अगर आपको एसी से आवाज आए, धुआं दिखाई दे तो सावधान हो जाएं और एसी को तुरंत बंद कर विशेषज्ञों को दिखाएं।
ये भी पढ़ेंः- Mumbai Chawl Collapse: आफत की बारिश, मुंबई के मानखुर्द में बहुमंजिला चॉल ढहने से पांच बच्चों समेत 6 की मौत, CM ने जताया दुख
अन्य प्रमुख खबरें
-
लखनऊ में बैंक कर्मी ने पत्नी और बहन को मारकर खुद किया सुसाइड
2026-08-20
-
धार्मिक स्थल और रेलवे की बाउंड्री बने बाधा: सीपरी बाजार से नंदनपुरा के बीच सड़क चौड़ीकरण पर संकट
2026-08-20
-
गुजरात में जहरीली शराब पीने से अब तक 7 की मौत, 28 अस्पताल में भर्ती
2026-08-20
-
अब नई तकनीक से जुड़ेंगी पटरियां, रेलवे का ऐलान
2026-08-20
-
फिरोजपुर में शादी से इनकार: फोटो में कोई और, मंडप में कोई और
2026-08-20
-
गुजरात में जहरीली शराब से 4 की मौत के बाद धरपकड़ तेज, 4 हिरासत में
2026-08-20
-
मध्य प्रदेश में मानसून एक्टिव, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
2026-08-20
-
गौतमबुद्ध नगर में बढ़ रहे डेंगू के मरीज, 15 सोसाइटियों को नोटिस
2026-08-20
-
JPSC-JSSC की परीक्षाएं रद्द करने के विरोध में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
2026-08-19
-
असम में अब कोचिंग सेंटरों के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य
2026-08-19
-
गुजरातः रेस्टोरेंट का खाना खाने के बाद परिवार बीमार, बच्ची की मौत
2026-08-19
-
JPSC-JSSC परीक्षा व्यवस्था में होगा सुधार, सरकार ने लिए तीन बड़े फैसले
2026-08-19
-
वाराणसीः भारी बारिश से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, छत पर हो रही गंगा आरती
2026-08-18
-
इसौली के धम्मौर पहुंची कलश वंदन यात्रा, संत रविदास के संदेश का किया प्रसार
2026-08-18
-
लखनऊ के पारा इलाके में दारोगा पर जानलेवा हमला, 6 गिरफ्तार
2026-08-18