Ghaziabad Fire: लखनऊ के बाद गाजियाबाद में आग का तांडव, सिलेंडरों के धमाकों से दहला इलाका, सैकड़ों झुग्गियां जलकर राख
खबर सार :-
Ghaziabad Fire: गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में लगी भीषण आग ने 500 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। गैस सिलेंडर फटने के बीच, 22 दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया; हालांकि, सैकड़ों लोगों का सामान और घर जलकर राख हो गए।
खबर विस्तार : -
Ghaziabad Fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बाद गुरुवार गाजियाबाद में आग ने जमकर तांडव किया। यहां इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कनवानी गांव में गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे भीषण आग लग गई, और देखते ही देखते आग ने सैकड़ों झुग्गियों और झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि इसका धुआं कई किलोमीटर दूर से साफ देखा जा सकता था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल छा गया; लोग अपनी जान बचाने की जद्दोजहद में इधर-उधर भागते नजर आए।
Ghaziabad Fire: सिलेंडरों के धमाकों से दहला इलाका
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो जिस इलाके में आग लगी, वहां लगभग 500 झुग्गियां थीं। आग लगने के बाद गैस सिलेंडरों में लगातार धमाकों का सिलसिला शुरू हो गया, जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई। लोग अपने घरों से जरूरी सामान और गैस सिलेंडर लेकर बाहर भागते दिखे। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही समय में पूरा इलाका धुएं और आग की घनी चादर में लिपट गया। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद से 20 से ज्यादा बच्चे गायब हैं, उनकी तलाश जारी है।
दमकल की 22 गड़ियों ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही, 22 दमकल गाड़ियां (फायर टेंडर) मौके पर पहुंचीं और तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, प्रशासन ने नोएडा से भी अतिरिक्त पांच दमकल गाड़ियां बुलाईं। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं, और किसी भी बड़ी जनहानि को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर आस-पास के घरों को खाली कराया जा रहा है।
500 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक
अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अब तक यह पुष्टि हो चुकी है कि आग की चपेट में आकर 500 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक हो गई हैं। जिस जगह यह त्रासदी हुई, वह कबाड़ इकट्ठा करने और छांटने का एक केंद्र था, और वहां काम करने वाले लोगों ने परिसर के भीतर ही रहने के लिए ये झुग्गियां बना रखी थीं।
फिलहाल, किसी भी तरह की जनहानि (हताहतों) की कोई खबर नहीं है जो कि एक बड़ी राहत की बात है। हालांकि, प्रशासन पूरी तरह से हाई अलर्ट पर है; यदि किसी व्यक्ति के लापता होने की कोई सूचना मिलती है, तो तत्काल एक सर्वेक्षण किया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं, और स्थिति को काबू में करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14