हनुमान जयंती पर अयोध्या पहुंचे गौतम अडाणी, परिवार संग किए रामलला के दर्शन किए, गुरुकुल के छात्रों से भी मिले
खबर सार :-
Gautam Adani Visit Ayodhya: अडाणी ग्रुप के चैयरमैन गौतम अडाणी गुरुवा को अयोध्या पहुंचकर राम लला के दर्शन किए। इस दौरान निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय का भी दौरा किया । परिवार के साथ दर्शन करने के बाद वह लखनऊ रवाना हुए।
खबर विस्तार : -
Gautam Adani Visit Ayodhya: हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) के शुभ अवसर पर भारत के उद्योगपति व अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने गुरुवार को परिवार के साथ अयोध्या पहुचे। जहां उन्होंने पत्नी प्रीति अडानी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लल्ला की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देशवासियों के लिए प्रार्थना की, भगवान श्री राम से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने का आशीर्वाद मांगा और देश के प्रगति पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की कामना की।
Gautam Adani Visit Ayodhya: गुरुकुल के छात्रों से की मुलाकात
इसके अलावा गौतम अडानी ने परिवार के साथ अयोध्या में स्थित एक निःशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां के छात्रों और शिक्षकों से बातचीत की। वहीं गुरुकुल के प्रशासकों ने सम्मान के प्रतीक के रूप में गौतम अडानी को एक पुस्तक भेंट की। शिक्षकों से बातची करते हुए अडानी ने यह संकल्प लिया कि अडानी फाउंडेशन भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।
गुरुकुल परिसर में मीडिया से बात करते हुए गौतम अडानी ने कहा, "मेरे परिवार और मुझे भव्य श्री राम मंदिर में पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यह हमारे लिए अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। यह मंदिर केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक भी है।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे इस गुरुकुल का दौरा करने और यहां के बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर भी मिला। इस आधुनिक युग में, यह गुरुकुल हमारी संस्कृति को जीवंत और समृद्ध बनाए रखने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। अडानी फाउंडेशन की ओर से, हम गुरुकुल परंपरा के संरक्षण के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लेते हैं, ताकि आज के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के युग में हमारी संस्कृति को और भी अधिक गति मिल सके।"
हनुमान जयंती पर अयोध्या में उमड़ी भीड़
बता दें कि आज (2 अप्रैल) को हनुमान जयंती भी है। श्रीराम मंदिर परिसर के हनुमान मंदिर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम था। इस समारोह में 150 से ज्यादा बड़ी हस्तियां शामिल हुई। विश्व हिंदू परिषद (VHP) के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद से श्री राम मंदिर में श्रद्धालुओं की आमद लगातार बढ़ रही है। अब, देश के कारोबारी जगत की जानी-मानी हस्तियां भी अयोध्या की ओर आकर्षित हो रही हैं। जहां पहले लोग दक्षिण भारत की ओर यात्रा करना पसंद करते थे, वहीं अब वे उत्तर भारत विशेष रूप से अयोध्या की ओर रुख कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हनुमान जयंती के अवसर पर गौतम अडानी का अयोध्या दौरा एक महत्वपूर्ण संदेश देता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14