फतेहपुर में यमुना नदी में डूबे छह युवक, चार की मौत, दो की हालत गंभीर
खबर सार :-
लालौली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुनुआ का डेरा गांव में यमुना नदी में चार युवक डूब गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
खबर विस्तार : -
फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में यमुना नदी में नहाने गए छह युवक गहरे पानी में डूब गए। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को गंभीर हालत में बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
यह दुखद घटना लालौली थाना क्षेत्र के कुनुवा का डेरा गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि छह युवक दोपहर के समय यमुना नदी में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान अचानक वे गहरे पानी और तेज धारा की चपेट में आ गए। युवकों को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 बजे यूपी 112 के माध्यम से सूचना मिली कि यमुना नदी में छह युवक डूब गए हैं। सूचना मिलते ही लालौली थाना पुलिस और यूपी 112 की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया।
सभी मृतकों की हुई पहचान
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि डूबने वाले सभी युवक 18 से 20 वर्ष की आयु के थे। पुलिस ने मृतकों की पहचान तापनी गांव निवासी हसीबुद्दीन, शाहिद, अंश और शान के रूप में की है। चारों युवकों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
वहीं बाकी दो युवकों को स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दोनों को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव
घटना की खबर मिलते ही तापनी गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल और अस्पताल पहुंच गए। गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी और अन्य जल स्रोतों में नहाने के दौरान विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि पानी का बहाव और गहराई कई बार अचानक जानलेवा साबित हो सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14