जिलाधिकारी आवास पर डीएम के साथ बीएलओ ने किया भोजन, किए गए सम्मानित
खबर सार :-
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कैंपेन में बहुत अच्छा काम करने वाले 10 BLOs को सम्मानित किया गया और जिलाधिकारी आवास पर उन्हें भोज कराया गया। डीएम ने इस दौरान बूथ लेवल ऑफिसर्स का सम्मान करते हुए उनकी सराहना की और भविष्य में भी ऐसे ही निष्ठा से काम करने की कामना की।
खबर विस्तार : -
रामपुरः जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का लक्ष्य समय से पूर्व पूर्ण करने वाले 10 बीएलओ को पूर्व में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया था। इसी क्रम में जिलाधिकारी आवास पर एक सौहार्दपूर्ण सम्मान-समारोह एवं पारिवारिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उत्कृष्ट बीएलओ को उनके परिजनों सहित विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र उप जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार वर्मा ने बीएलओ एवं उनके परिजनों का आत्मीय स्वागत किया।
समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना
भोजन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्वयं सभी बीएलओ को अपने हाथों से भोजन हेतु प्लेट प्रदान करना समारोह का अत्यंत भावनात्मक और स्मरणीय क्षण रहा। प्रशासन प्रमुख की इस आत्मीयता ने उपस्थित सभी लोगों को गहराई से प्रभावित किया। बीएलओ ने इसे अपने जीवन का एक विशेष और यादगार पल बताते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। इस अवसर पर एक बीएलओ अपने छोटे बच्चों के साथ उपस्थित थीं। बच्चों को देखकर जिलाधिकारी ने स्नेहपूर्वक चॉकलेट एवं खिलौने भेंट किए, जिससे परिवारजन अत्यंत प्रसन्न हुए और कार्यक्रम का वातावरण और अधिक सौहार्दपूर्ण एवं पारिवारिक हो गया।
जिलाधिकारी ने भोजन के दौरान बीएलओ के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा— “आपकी कार्यशैली, निष्ठा और ईमानदारी जनपद के लिए प्रेरणादायक है। आशा है कि भविष्य में भी आप इसी गुणवत्ता और समर्पण के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।”
सम्मानित किये गए बीएलओ
विधानसभा क्षेत्र 34 – स्वार
• बूथ 138, जूनियर हाई स्कूल शिवनगर – राजेन्द्र कुमार सागर
• बूथ 135, प्राथमिक विद्यालय धनौरा – विमला
• बूथ 06, प्राथमिक विद्यालय करीमपुर – हितेन्द्र सिंह पाल
विधानसभा क्षेत्र 35 – चमरौआ
• बूथ 52, प्राथमिक विद्यालय पदपुरी – परवेज़ खान
• बूथ 09, संविलियन विद्यालय मझरा अमीर खां – कहकशा
विधानसभा क्षेत्र 36 – बिलासपुर
• बूथ 200, पिपलिया मिश्र – सुनीता जैन
• बूथ 191, प्राथमिक विद्यालय मालनखेड़ा – भगवती देवी
विधानसभा क्षेत्र 37 – रामपुर
• बूथ 366, उच्च प्राथमिक विद्यालय लालपुर पट्टी कुन्दन – धर्मपाल
• बूथ 377, प्राथमिक विद्यालय मधुपुरी – मोतीराम
विधानसभा क्षेत्र 38 – मिलक
• बूथ 101, प्राथमिक विद्यालय नया भवन जयतौली – राजवीर सिंह
उत्साहवर्धन और सम्मान—अभियान की सफलता की कुंजी
जिलाधिकारी ने कहा “यदि हम उत्कृष्ट कार्य करने वाले अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को समय-समय पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करते हैं, तो यह न केवल उनके सेवाभाव और समर्पण का सम्मान है, बल्कि प्रेरणा, ऊर्जा और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का माध्यम भी है।”
उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का लगभग 85% कार्य पूर्ण हो चुका है तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ये बीएलओ अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेंगे, जिससे अभियान की गति एवं गुणवत्ता में और अधिक वृद्धि होगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी बीएलओ ने सम्मान, प्रोत्साहन और आत्मीय आतिथ्य के लिए जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा आश्वासन दिया कि वे भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा और उत्कृष्टता के साथ दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
बिहार के सीवान में पटाखा बनाते समय जोरदार विस्फोट, 7 की मौत, 5 शव मिले
2026-10-23
-
कोलकाता भगदड़ की फोरेंसिक रिपोर्ट में वेंटिलेशन की कमी का खुलासा
2026-10-23
-
बाढ़ का LUCKNOW में भी रहा असर, बजट के लिए मुख्यमंत्री से मिलीं महापौर
2026-10-23
-
बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
2026-10-23
-
हरियाणाः बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से अंधेरे में डूबे कई शहर और गांव
2026-10-23
-
टाटानगर से जयपुर के बीच 26 अक्टूबर से शुरू होगी सीधी ट्रेन सेवा
2026-10-23
-
दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच जारी
2026-10-23
-
अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां तेज, 56 घाटों की मार्किंग शुरू
2026-10-22
-
UP में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा, विंध्यवासिनी धाम में आए 22 लाख भक्त
2026-10-22
-
पूरे शहर में मच्छरों की भरमार, कई माहल्लों में कभी नहीं हुई फागिंग
2026-10-22
-
यूपी के 18 मंडलों में शुरू होगा 'Blue DotsAI' प्लेटफॉर्म
2026-10-22
-
MLC शिक्षक चुनाव 2026 को लेकर मऊ में निष्पक्ष चुनाव की तैयारी पूरी
2026-10-22
-
फिल्मी कलाकारों की रामलीला ने बनाया रिकॉर्ड, 74 करोड़ दर्शक पहुंचे
2026-10-22
-
झारखंड के चाईबासा में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई दुर्गा पूजा
2026-10-22
-
लखनऊ मेट्रो ने दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष यात्रा का किया आयोजन
2026-10-22