गाजियाबाद की घटना ने झकझोरा: डिजिटल लत से बच्चों की सुरक्षा पर सख्त हुई महिला आयोग, प्राथमिक कक्षाओं में मोबाइल उपयोग पर रोक के निर्देश
खबर सार :-
Protecting Children From Digital Addiction : उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने डिजिटल लत से बच्चों की सुरक्षा के लिए कक्षा 5 तक मोबाइल आधारित पढ़ाई पर रोक के निर्देश दिए। गाजियाबाद की घटना के बाद प्रशासन सतर्क।
खबर विस्तार : -
लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने बच्चों में बढ़ती डिजिटल लत को बेहद गंभीर सामाजिक संकट बताते हुए प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को महत्वपूर्ण पत्र जारी किया है। यह पत्र गाजियाबाद में तीन सगी बहनों द्वारा आत्महत्या की हृदयविदारक घटना के बाद लिखा गया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। डॉ. बबीता सिंह चौहान ने इस घटना को केवल एक पारिवारिक त्रासदी नहीं, बल्कि समाज, अभिभावकों और शिक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चेतावनी बताया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया चौंकाने वाला कारण
महिला आयोग अध्यक्ष ने पत्र में उल्लेख किया है कि प्रथम दृष्टया उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उक्त घटना के पीछे मोबाइल गेम की लत और उस पर पिता द्वारा लगाई गई रोक प्रमुख कारण बताई जा रही है। यह स्थिति इस ओर इशारा करती है कि मोबाइल फोन किस तरह बच्चों के मानसिक और भावनात्मक संतुलन को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम बच्चों के लिए जितना उपयोगी है, उतना ही घातक भी हो सकता है, यदि उस पर समय रहते नियंत्रण न किया जाए। डॉ. बबीता सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि कोरोना महामारी के दौरान ऑनलाइन शिक्षण एक अपरिहार्य व्यवस्था थी। उस समय मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म शिक्षा का एकमात्र माध्यम थे। लेकिन चिंता की बात यह है कि अब सामान्य परिस्थितियां लौट आने के बावजूद कई स्कूल आज भी होमवर्क, असाइनमेंट और सूचनाएं केवल व्हाट्सएप और अन्य डिजिटल माध्यमों से भेज रहे हैं। इसका परिणाम यह हुआ है कि छोटे-छोटे बच्चों के हाथों में हर समय मोबाइल रहने लगा है, जिससे उनमें डिजिटल आसक्ति तेजी से बढ़ रही है।
बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा गहरा असर
महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा कि अल्पायु में मोबाइल का अत्यधिक उपयोग बच्चों को मानसिक, भावनात्मक और व्यवहारिक रूप से प्रभावित कर रहा है। अनियंत्रित गेमिंग, सोशल मीडिया और अनुचित डिजिटल सामग्री बच्चों के मन पर गहरा असर डाल रही है, जिससे पारिवारिक संवाद टूट रहा है और सामाजिक संतुलन बिगड़ रहा है। गाजियाबाद की घटना इसी खतरे का सबसे भयावह उदाहरण है। डॉ. बबीता सिंह चौहान ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि कक्षा 5 तक के सभी स्कूलों में शासकीय सहायता प्राप्त निजी विद्यालयों में विषम और अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर मोबाइल फोन के माध्यम से होमवर्क, असाइनमेंट या शैक्षणिक कार्य भेजने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि विद्यालय में ही सभी शैक्षणिक गतिविधियां पूरी कराई जाएं। बच्चों को ऐसा होमवर्क दिया जाए, जिसे मोबाइल के बिना पूरा किया जा सके।
शिक्षा के नाम पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं
महिला आयोग अध्यक्ष ने विशेष रूप से बालिकाओं की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा के नाम पर किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। डिजिटल अनुशासन अब समय की मांग है, ताकि बच्चों को मानसिक रूप से स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रशासन, विद्यालय और अभिभावक मिलकर इस दिशा में ठोस कदम उठाएंगे, जिससे भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14