ग्लोबल किड्स प्ले स्कूल में मदर्स डे पर आयोजित हुआ रंगारंग कार्यक्रम
खबर सार :-
मदर्स डे के अवसर पर, ग्लोबल किड्स प्ले स्कूल में बच्चों की माताओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न खेल खेले, जबकि माताओं ने गीतों, नृत्यों और अन्य मनमोहक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में और भी अधिक जान डाल दी।
खबर विस्तार : -
बुलंदशहरः डिबाई स्थित ग्लोबल किड्स प्ले स्कूल में मदर्स डे के अवसर पर महिलाओं के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं उनकी माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को यादगार बना दिया। विद्यालय परिसर पूरे समय उत्साह, उमंग और पारिवारिक स्नेह के माहौल से सराबोर रहा।
मुख्य अथिति ने किया संबोधित
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खुशबू सिंह तथा विद्यालय प्रबंधक नव्या गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं माताओं ने भी गीत, नृत्य एवं अन्य आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को उल्लासपूर्ण बना दिया।
मुख्य अतिथि खुशबू सिंह ने अपने संबोधन में महिलाओं को देश और समाज का सबसे मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि मां परिवार की शक्ति और संस्कारों की आधारशिला होती है। उन्होंने महिलाओं को अपनी क्षमता और आत्मविश्वास को पहचानने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रबंधक नव्या गुप्ता ने मुख्य अतिथि खुशबू सिंह को पटका पहनाकर एवं बैच लगाकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में मां और बच्चों के रिश्ते को दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता बताते हुए कहा कि एक मां अपने बच्चों के साथ समय-समय पर स्वयं को बदलते हुए हर परिस्थिति में उनका साथ निभाती है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी माताओं एवं अतिथियों का आभार भी व्यक्त किया।
कई प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
कार्यक्रम का संचालन याशिका सिंह द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। कार्यक्रम में माताओं के लिए म्यूजिकल चेयर, बैलेंसिंग स्पून, बैलेंसिंग बैलून तथा त्वरित परिधान सज्जा प्रतियोगिता जैसी मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिताओं में म्यूजिकल चेयर में स्वाति शर्मा विजेता रहीं। बैलेंसिंग बैलून प्रतियोगिता में रिंकी वार्ष्णेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि स्पून बैलेंस प्रतियोगिता में मांशी कटारिया विजेता रहीं। डांस प्रतियोगिता में मोनिका चौधरी ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की।
विद्यालय की शिक्षिकाएं प्राची, याशिका, जयंती, मीनाक्षी एवं माधुरी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं अभिभावकों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14