देवा इंटर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, यूपी बोर्ड परीक्षा में कई छात्रों ने जिला मेरिट में बनाई जगह
खबर सार :-
UP बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के नतीजों में, ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एक अंग्रेज़ी-माध्यम संस्थान—देवा इंटर कॉलेज—के छात्रों ने ज़िला मेरिट सूची में स्थान हासिल किया है। स्कूल प्रबंधन ने सभी छात्रों को सम्मानित किया है।
खबर विस्तार : -
अयोध्याः अयोध्या के ग्रामीण क्षेत्र उसरू-अमौना स्थित देवा इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए जिला मेरिट सूची में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। अंग्रेजी माध्यम से संचालित इस विद्यालय ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि यदि उचित मार्गदर्शन, परिश्रम और अनुशासन हो, तो ग्रामीण परिवेश में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।
हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में विद्यालय की छात्रा एकता गुप्ता ने 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान हासिल किया। इसी क्रम में नंदिनी तिवारी ने 94.83 प्रतिशत अंकों के साथ छठा स्थान तथा आकृति यादव ने 94.66 प्रतिशत अंकों के साथ सातवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त जाहनवी साहू (93.5%), वैष्णवी दुबे (93.33%), दिव्या यादव (93.16%), देवमणि यादव (93.16%), पल्लवी भारती (92.67%), आस्था यादव (92.3%), ज्योति यादव (92.33%), पलक मिश्रा (92%), रंजना यादव (91.6%), सौरभ (91.83%), सेजल (91.5%), अंश यादव (91.5%), सोनी (91%), अनुराग मिश्रा (90.83%), कायनात रहबर (90.16%), साक्षी मिश्रा (90%), आशुतोष चौधरी (90%) तथा अभिनव पांडे ने 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की मेरिट सूची में स्थान बनाया।
विषयवार टॉपर सूची में भी विद्यार्थियों का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा। गणित विषय में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले सात छात्र-छात्राओं—एकता गुप्ता, नंदिनी तिवारी, जानवी, वैष्णवी, दिव्या यादव और अंश नरेश सिंह—ने विशेष उपलब्धि हासिल की। हिंदी विषय में देवमणि यादव ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि अंग्रेजी में एकता गुप्ता और नंदिनी तिवारी ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए। विज्ञान विषय में सेजल और नंदिनी तिवारी ने 96 प्रतिशत, सामाजिक विज्ञान में आकृति यादव ने 97 प्रतिशत तथा संस्कृत में नंदिनी तिवारी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। ड्राइंग विषय में आकृति यादव ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर श्रेष्ठता हासिल की।
इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्रा विभा तिवारी ने 84.6 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आस्था सोनी ने 84 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान और सुधांशु पाठक ने 83.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सुचिता, सृष्टि यादव, लक्ष्मी गुप्ता, प्रभात वर्मा, सृष्टि त्रिपाठी, आकांक्षा रावत, यश तिवारी, आस्था शुक्ला, सोनम कौशल और आशू यादव ने भी विद्यालय की टॉपर सूची में स्थान बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विषयवार इंटरमीडिएट टॉपर्स में सामान्य हिंदी और अंग्रेजी दोनों विषयों में सुधांशु पाठक ने क्रमशः 91 प्रतिशत और 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। भौतिक विज्ञान में सृष्टि त्रिपाठी ने 91 प्रतिशत, रसायन विज्ञान में विभा, सृष्टि और शिवांशी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। गणित विषय में विभा तिवारी ने 90 प्रतिशत तथा जीव विज्ञान में सुचिता ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या नमिता मिश्रा ने इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सभी के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। वहीं विद्यालय निदेशक सहदेव उपाध्याय ने कहा कि प्रतिवर्ष शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम और मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करना विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष हाई स्कूल में 21 तथा इंटरमीडिएट में 12 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है।
विद्यालय प्रबंधन ने घोषणा की है कि सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस उत्कृष्ट परिणाम से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है। विद्यालय ने यह भी संकल्प लिया है कि भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करते हुए विद्यार्थियों को देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए तैयार किया जाता रहेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
उज्जैन में जूना अखाड़े से जुड़े आश्रम को नगर निगम ने ढहाया
2026-10-17
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15