दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश का पीलीभीत जिला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस बार मामला राष्ट्रीय राजधानी से जुड़ा है, जहां दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी सेंध लगाने वाला आरोपी पीलीभीत के पूरनपुर का रहने वाला निकला। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
खबर विस्तार : -
दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में स्थित दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सोमवार को उस समय बड़ी चूक सामने आई, जब एक तेज रफ्तार एसयूवी कार बैरियर तोड़ते हुए विधानसभा परिसर में घुस गई। इस घटना से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया और कुछ समय के लिए पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मौके से फरार हो गया था आरोप
जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे एक कार ने विधानसभा के गेट नंबर-2 पर लगे सुरक्षा बैरियर को टक्कर मार दी और भीतर प्रवेश कर गई। हैरानी की बात यह रही कि कार करीब पांच मिनट तक परिसर में घूमती रही। इस दौरान चालक कथित रूप से विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय की ओर गया और वहां एक गुलदस्ता रखकर वापस लौट गया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस हरकत में आई और तत्काल जांच शुरू की गई। विधानसभा परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे ट्रेस किया गया। कुछ ही समय में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान सरबजीत सिंह के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर क्षेत्र का निवासी है। उसे दिल्ली के रूप नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में उसके साथ तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
इस घटना ने दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक संवेदनशील और वीवीआईपी क्षेत्र में इस तरह की घुसपैठ को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। वहीं, आरोपी के मकसद को लेकर भी जांच जारी है।
फिलहाल पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा में हुई चूक की समीक्षा की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14