Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
खबर सार :-
जिला बार एसोसिएशन सोनभद्र के सत्र 2025-2026 के चुनाव कराने के लिए एल्डर कमेटी के चेयरमैन श्रीनाथ सिंह एडवोकेट ने सीनियर एडवोकेट राजेश कुमार यादव एडवोकेट को चीफ इलेक्शन ऑफिसर नियुक्त किया है।
खबर विस्तार : -
सोनभद्रः डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सत्र 2025–2026 के चुनाव को संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव एडवोकेट को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति एल्डर कमेटी के अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह एडवोकेट द्वारा की गई। उनके सहयोग के लिए सुरेश सिंह कुशवाहा एडवोकेट एवं राजकुमार सिंह पटेल एडवोकेट को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
चुनाव के लिए जारी हुई समय-सारणी
एल्डर कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करना होती है। इसके अंतर्गत नामांकन प्रक्रिया से लेकर मतदान, मतगणना और परिणाम घोषणा तक की समस्त कार्यवाही को विधिसम्मत और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराना शामिल है। उन्होंने विश्वास जताया कि नियुक्त चुनाव अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता और निष्ठा के साथ करेंगे।
मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार यादव एडवोकेट ने जानकारी दी कि चुनाव की समय-सारणी जारी कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 एवं 24 फरवरी 2026 को नामांकन प्रपत्रों का वितरण और जमा किया जाएगा। 25 फरवरी 2026 को नामांकन सूची का प्रकाशन, आपत्तियां प्राप्त करना, नामांकन पत्रों की जांच तथा आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 26 फरवरी 2026 को वैध नामांकन सूची का प्रकाशन, नामांकन वापसी और अंतिम प्रत्याशी सूची जारी की जाएगी। 27 फरवरी 2026 को मतदाताओं को निःशुल्क मतदाता सूची वितरित की जाएगी।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
उन्होंने आगे बताया कि टेंडर मतदान 7 मार्च 2026 को होगा, जबकि मुख्य मतदान 9 मार्च 2026 को संपन्न कराया जाएगा। मतदान के उपरांत उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। परिणाम घोषित होने के बाद एल्डर कमेटी द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी।
इस अवसर पर एल्डर कमेटी के सदस्य मुश्ताक अली एडवोकेट, निर्मलेंद्र कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, रमेश चंद्र सिंह एडवोकेट एवं छोटे लाल गौतम एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29