Jaipur Truck Accident : चाकसू में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत, पूर्व विधायक प्रकाश सोलंकी ने थाने पहुंचकर आरोपी चालक की गिरफ्तारी की उठाई मांग
खबर सार :-
Jaipur Truck Accident : चाकसू में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौके पर मौत, पूर्व विधायक प्रकाश सोलंकी ने थाना पहुंचकर आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की।
खबर विस्तार : -
Jaipur Truck Accident : चाकसू कस्बे में एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। रेगर मोहल्ला, वार्ड नंबर-4 निवासी एक युवक की तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की रफ्तार अत्यधिक तेज थी, जिससे युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी घटनास्थल पर ही जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। युवक की असामयिक मृत्यु से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, वहीं मोहल्ले और आसपास के इलाकों में गहरा आक्रोश देखने को मिला।
घटना को लेकर चाकसू के पूर्व विधायक वेदप्रकाश सोलंकी थाना चाकसू पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी नहीं की गई, तो आमजन का पुलिस व्यवस्था से भरोसा उठ जाएगा। पूर्व विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सड़क हादसों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अब बेहद जरूरी हो गई है। पूर्व विधायक सोलंकी ने यह भी कहा कि चाकसू क्षेत्र में लगातार बढ़ती दुर्घटनाएं प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती हैं। उन्होंने मृतक परिवार को न्याय दिलाने और दोषी चालक को शीघ्र सलाखों के पीछे भेजने की मांग की।
इस दौरान चाकसू कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भरतलाल मीणा, पूर्व पालिका अध्यक्ष जयकिशन नारोलिया, निवर्तमान वाइस चेयरमैन सीताराम खींची, युवा नेता रामसिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। पुलिस प्रशासन ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14