बूंदी भूड में विशाल जन चौपाल का आयोजन, अधिकारियों ने दिए समाधान के निर्देश
खबर सार :-
जिला मजिस्ट्रेट ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने पूरनपुर, पीलीभीत के विधायक बाबूराम पासवान के साथ कालीनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बूंदी भूड़ ग्राम पंचायत में एक विशाल 'जन चौपाल' (सार्वजनिक सभा) का आयोजन किया।
खबर विस्तार : -
पीलीभीतः जनपद की तहसील कलीनगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत बूंदी भूड में एक विशाल जन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने स्वयं उपस्थित होकर ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। चौपाल में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। कार्यक्रम का उद्देश्य गांव स्तर पर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा प्रशासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाना रहा।
सरकारी योजानओं का लाभ उठाने की अपील
चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने गांव में इंटर कॉलेज की स्थापना, विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने, आवास योजना का लाभ दिलाने, वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन, राशन कार्ड, सड़क निर्माण तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि कई योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, डीसी मनरेगा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी गांव पहुंचकर लोगों से संवाद करेंगे और समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक भी रहे मौजूद
जिलाधिकारी ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के लिए सिलाई मशीन, ब्यूटी पार्लर और अन्य रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनका लाभ लेकर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि गांव के विकास हेतु आवश्यक बजट की मांग शासन से की जाएगी ताकि बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से इनका लाभ उठाने की अपील की। वहीं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन जनता की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी कलीनगर, नायब तहसीलदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29