Bihar Triple murder: औरंगाबाद में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, चाचा ने तीन मासूम भतीजों को गला काटकर मार डाला
खबर सार :-
Bihar Aurangabad Triple murder: बिहार के औरंगाबाद में ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। एक चाचा ने अपने तीन मासूम भतीजों की हत्या कर दी। उसने धारदार हथियार से उनका गला काट दिया और बाद में खुद को भी घायल कर लिया। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
खबर विस्तार : -
Bihar Aurangabad Triple murder: बिहार के औरंगाबाद जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के तीन बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह वारदात हसपुरा थाना इलाके के खुटहन गांव में हुई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी की पहचान अमंत पाल के तौर पर हुई है, जो बच्चों का सगा चाचा था। बताया जा रहा है कि अमंत पाल जो घर में घुसा और अपने दो भतीजों और एक भतीजी पर हमला कर दिया। आरोप है कि उसने धारदार हथियार से बच्चों का गला रेत दिया और खुद को भी घायल कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Aurangabad Triple murder: तीन मासूमों की बेरहमी से हत्या
मरने वाले बच्चों की पहचान 10 साल के अनीश कुमार, 7 साल के आयुष कुमार और 5 साल की अनुष्का कुमारी के तौर पर हुई है। तीनों बच्चे गुड्डू पाल के बच्चे थे। इस बेरहमी से हुई घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, गांव वाले डरे हुए हैं और यकीन नहीं कर पा रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही गंभीर रूप से घायल ओरपी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया।
गांव में छाया मातम
इस खौफनाक वारदात के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल है। परिजन और ग्रामीण इस बर्बर घटना से स्तब्ध हैं और उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि आरोपी ने अपने ही भतीजे-भतीजी की इतनी निर्ममता से हत्या कर दी। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पूछताछ के बाद ही हत्या की वजह सामने आ सकेगी। साथ ही पुलिस परिवार और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि आरोपी शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घर पहुंचा दरवाज़ा खटखटाया और अंदर आने के बाद कथित तौर पर लाउडस्पीकर चालू कर दिया और फिर हमला कर दिया। बच्चे डर के मारे चिल्लाए, लेकिन उनकी चीखें लाउडस्पीकर के नीचे दबकर रह गई। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर लिया गया है, और हत्या के पीछे का मकसद पता लगाने के लिए जांच चल रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14