बस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मोतीराम आसवानी का निधन, सिंधी समाज में शोक की लहर
खबर सार :-
शाहपुरा-विजयनगर बस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मोतीराम आसवानी का निधन हो गया है। उनके निधन से पूरे समुदाय और परिवहन क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मोतीराम अश्वानी अपने मिलनसार स्वभाव और सामाजिक सक्रियता के लिए जाने जाते थे।
खबर विस्तार : -
शाहपुरा: शहर के सिंधी समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं शाहपुरा-बिजयनगर बस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मोतीराम आसवानी का निधन हो गया। उनके निधन से न केवल सिंधी समाज बल्कि पूरे परिवहन क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। वे लंबे समय से सामाजिक और व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े हुए थे और अपनी सक्रियता के कारण समाज में विशेष पहचान रखते थे।
धार्मिक रीति रिवाजों से अंतिम संस्कार
आसवानी के निधन के बाद उनकी अंतिम यात्रा फुलिया गेट स्थित मोक्ष धाम तक निकाली गई, जहां पूरे श्रद्धा भाव और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग, व्यापारी, परिवहन व्यवसायी एवं उनके परिचित शामिल हुए और सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय मोतीराम आसवानी का उठावना 26 अप्रैल, रविवार को सांय 5 बजे संत कंवर राम धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के लोग एकत्रित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें उनके दो पुत्र—सोनी और किशोर, पत्नी तथा एक पुत्री शामिल हैं।
परिवहन क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान
मोतीराम आसवानी अपने सरल, मिलनसार और सहयोगी स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उन्होंने बस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के रूप में परिवहन क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नेतृत्व में कई सामाजिक और व्यावसायिक पहलें की गईं, जिससे उन्हें समाज में सम्मान प्राप्त हुआ।
उनके निधन को सिंधी समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। समाज के लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दें।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14