सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
खबर सार :-
समाज सेवा और धार्मिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए, भीलवाड़ा के हंसगंगा हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने बांसवाड़ा जिले में धर्म जागरण के लिए बड़ी आर्थिक मदद दी है।
खबर विस्तार : -
भीलवाड़ाः समाज सेवा और धार्मिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए, भीलवाड़ा के हंसगंगा हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने बाँसवाड़ा जिले में धर्म जागरण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। ट्रस्ट ने भारत माता भक्ति धाम, बाँसवाड़ा की अपील पर 51 तीन-तीन फीट ऊँची हनुमान प्रतिमाओं की स्थापना के लिए ₹2,03,500 का चेक सौंपा।
51 हनुमान प्रतिमाओं का मांगा था सहयोग
महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज ने बताया कि बाँसवाड़ा परियोजना के प्रमुख धर्मराज ने पत्र के माध्यम से जानकारी दी थी कि संस्थान राजस्थान के जनजाति बहुल जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सांस्कृतिक चेतना जगाने का कार्य कर रहा है। इस योजना के तहत 600 से अधिक गांवों में मंदिरों की स्थापना और 750 गांवों में भजन मंडलियों का गठन करने का लक्ष्य रखा गया है।
भारत माता भक्ति धाम ने ट्रस्ट से तीन-तीन फीट की 51 हनुमान प्रतिमाओं की सेवा और उनके परिवहन के लिए सहयोग मांगा था। इसके बाद हंसगंगा हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मंगलवार को राशि का चेक भेंट किया। मूर्तियों का निर्माण शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में हनुमान जी की प्रतिमाओं की स्थापना करके वहां धर्म और आस्था की भावना को बढ़ावा देना और समुदाय में एकजुटता बनाए रखना है।
धार्मिक संगठनों की ने प्रशंसा
स्थानीय लोग और धार्मिक संगठन इस उदार योगदान की सराहना कर रहे हैं। इस अवसर पर संत मायाराम, संत गोविंदराम, ब्रह्मचारी मिहिर, विभाग संघचालक चाँदमल सोमानी, रविंद्र कुमार जाजू (संयुक्त महामंत्री, लघु उद्योग भारती राजस्थान), रामप्रकाश बहेड़िया (महानगर अध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद), विनीत द्विवेदी (प्रान्त सामाजिक समरसता प्रमुख), ईश्वर लाल आसनानी, अम्बालाल नानकानी, हीरालाल गुरनानी, यश गिधवानी सहित हंसगंगा हरि शेवा भक्त मंडल के सदस्य उपस्थित थे।
महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने कहा कि यह सहयोग न केवल धार्मिक जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता भी सुनिश्चित करेगा। स्थानीय लोग और भक्तों ने ट्रस्ट के इस पहल को सराहते हुए इसे समाज सेवा और धार्मिक मूल्यों के संवर्धन के लिए प्रेरणादायक बताया।
इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में हनुमान जी के प्रति आस्था बढ़ेगी, धार्मिक कार्यक्रम और भजन मंडलियों का संचालन सुचारू रूप से होगा और बच्चों तथा युवाओं में सांस्कृतिक चेतना का विकास होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14