रुदावल पहुंचा भाजपा का विकास रथ, ग्रामीणों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
खबर सार :-
रुदावल मंडल के अंतर्गत रुडावल ग्राम पंचायत में 'ग्राम विकास रथ अभियान' (ग्राम विकास रथ यात्रा) वाहन के आगमन पर, सरपंच जसमती कुमारपाल कोली ने उसका स्वागत किया। इस विकास रथ के माध्यम से, केंद्र और राज्य—दोनों सरकारों की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का ग्राम पंचायत में प्रचार-प्रसार किया गया।
खबर विस्तार : -
भरतपुरः केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ग्राम विकास रथ अभियान के तहत भाजपा का विकास रथ शुक्रवार को रुदावल मंडल की ग्राम पंचायत रुदावल पहुंचा। विकास रथ के आगमन पर सरपंच जसमति कुमारपाल कोली ने भाजपा पदाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों और अभियान दल का स्वागत किया।
योजनाओं की दी गई विस्तरित जानकारी
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत परिसर में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को बताया कि किस प्रकार सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर वे अपने जीवन स्तर में सुधार ला सकते हैं। कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना, जल जीवन मिशन सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई।
विकास रथ के माध्यम से लगाए गए एलईडी स्क्रीन और प्रचार सामग्री के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का संदेश सरल और प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाया गया। लोकगीत और नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। कई ग्रामीणों ने पानी, सड़क, बिजली और पेंशन जैसी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा।
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी सोच के तहत विकास रथ अभियान चलाया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सरकारी योजनाओं की सही जानकारी मिल सके और वे उनका लाभ उठा सकें।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन जनकल्याणकारी योजनाओं के अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील के साथ किया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14