भाकियू अराजनैतिक ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर किया प्रदर्शन
खबर सार :-
अयोध्या में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में सदर तहसील के तिकोनिया पार्क में पदाधिकारियों ने साकेत बुद्ध विहार को हाउसिंग डेवलपमेंट बोर्ड के अधिग्रहण नोटिस से मुक्त करने की मांग की। ज्ञापन मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।
खबर विस्तार : -
अयोध्याः भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के अयोध्या ज़िला अध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में सदर तहसील के तिकोनिया पार्क में पदाधिकारियों ने साकेत बुद्ध विहार, गांव मांझा बरहटा को हाउसिंग डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा जारी अधिग्रहण नोटिस से मुक्त करने की मांग की। ज़िलाधिकारी के ज़रिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन कलेक्ट्रेट गेट पर दिया गया।
ज़िला अध्यक्ष ने लगाए आरोप
ज्ञापन में कहा गया है कि मांझा बरहटा में स्थित साकेत बुद्ध विहार सालों से धार्मिक आस्था का एक बड़ा केंद्र रहा है, जहाँ ग्रामीण और भक्त नियमित रूप से पूजा और धार्मिक कार्यक्रम करते हैं। हाल ही में, थाईलैंड से आए 114 बौद्ध भिक्षुओं ने भी पूजा की और कार्यक्रम का समापन किया, जिससे इस जगह का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व और बढ़ गया है। ज़िला अध्यक्ष अरविंद यादव ने आरोप लगाया कि हाउसिंग डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा बार-बार जारी किए जा रहे नोटिस से भक्तों की भावनाएं आहत हो रही हैं और इलाके में नाराज़गी का माहौल बन रहा है।
संगठन ने मांग की कि साकेत बुद्ध विहार को अधिग्रहण की कार्रवाई से मुक्त किया जाए और धार्मिक स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक आंदोलन करने को मजबूर होगी, जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से वरिष्ठ प्रदेश सचिव उत्तर जगतपाल सिंह, महिला जिला अध्यक्ष सविता मौर्य, पार्षद कृष्ण गोपाल यादव, महानगर अध्यक्ष अजय यादव, जिला उपाध्यक्ष श्रीनाथ, जिला उपाध्यक्ष राजमणि राजरानी बृजलालयादव, जिला महासचिव राम अभिलाख तरुण, ब्लॉक अध्यक्ष राजाराम वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सोहावल कल्पनाथ, महासचिव राजू बाबा, तहसील अध्यक्ष बीकापुर विनोद कुमार, जिला उपाध्यक्ष रामजीत पांडे, रामसमुझपाल, बहन मंगलगिरी महावीर रामनाथ यादव, विश्वनाथ यादव, मंजू रीना मालती राजकुमारी श्याम कली कमलेश पूजा रीमा अस्मिता कुसुम श्याम कली राम बच्चन मौर्य संगठन मंत्री अर्जुन मौर्य नरेंद्र विश्वकर्मा कई दीन मौर्य मंगल दीन जेपी किसान राम सुमेर पार्षद रामचंद्र पवन धनीराम नगीना जीतू रमेश वीरेंद्र यादव दिनेश यादव केसरी नंदन विद्यालय के संस्थापक ध्रुव यादव सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14