ट्रैक्टर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार
खबर सार :-
गिरवां पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी करने वाले दो आरोपियों (सगे भाइयों) को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया है। मौके से लाल महिन्द्रा ट्रैक्टर बरामद हुआ है।
खबर विस्तार : -
बांदा जनपद के अंतर्गत थाना गिरवां पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी की घटना का महज पांच दिनों के भीतर खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया है।
लगातार जांच कर रही थी पुलिस
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना गिरवां क्षेत्र के ग्राम खुरहण्ड निवासी शिवदत्त द्विवेदी पुत्र रामदत्त द्विवेदी का लाल रंग का महिन्द्रा ट्रैक्टर दिनांक 07 फरवरी 2026 की देर रात खुरहण्ड पेट्रोल पंप के पास से चोरी हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही थाना गिरवां में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी, गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की जा रही थी।
दिनांक 12 फरवरी 2026 को थाना गिरवां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रैक्टर चोरी की घटना में शामिल आरोपी महुआ रोड के पास देखे गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, उनका एक अन्य साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
अभियुक्तों ने स्वीकार किया जुर्म
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में उन्होंने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वे दोनों सगे भाई हैं और उन्होंने अपने मौसी के लड़के अशोक पुत्र रणविजय निवासी चकदहा थाना मौदहा, जनपद हमीरपुर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया लाल महिन्द्रा ट्रैक्टर बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14