कड़ी सुरक्षा के बीच अयोध्या में अदा हुई अलविदा जुमा की नमाज, अमन-चैन के लिए मांगी दुआ
खबर सार :-
अयोध्या में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 'अलविदा जुम्मा' की नमाज़ अदा की गई। इस दौरान पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क नज़र आए। साथ ही यातायात व्यवस्था पर भी कड़ी नजर रखी गई।
खबर विस्तार : -
अयोध्या: पवित्र रमजान माह के आखिरी जुमे यानी अलविदा जुमा के अवसर पर रामनगरी अयोध्या में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज अदा की गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। प्रमुख मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे ताकि नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
सौहार्द और एकता का संदेश
अयोध्या शहर की टाट शाह मस्जिद में शहर इमाम मौलाना समसुल कादरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अलविदा जुमा की नमाज अदा की। नमाज के दौरान लोगों ने देश और दुनिया में शांति, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। मस्जिद परिसर में नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली और सभी ने आपसी सौहार्द और एकता का संदेश दिया।
अमन और शांति के लिए दुआ
नमाज के बाद शहर इमाम मौलाना समसुल कादरी ने कहा कि अलविदा जुमा की नमाज के दौरान पूरी दुनिया में अमन और शांति की दुआ की गई। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में चल रहे तनाव और संघर्ष को देखते हुए विशेष रूप से शांति की कामना की गई है। मौलाना कादरी ने बताया कि ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को लेकर भी अल्लाह ताला से दुआ की गई कि युद्ध की स्थिति जल्द समाप्त हो और दुनिया में शांति कायम हो।
उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से अमन, चैन और भाईचारे का देश रहा है, जहां सभी धर्मों के लोग अपने-अपने त्योहार पूरी स्वतंत्रता और सौहार्द के साथ मनाते हैं। उन्होंने अयोध्या जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से नमाज के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के बेहतर इंतजाम किए गए थे, जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।
शांतिपूर्ण रहा आयोजन
मौलाना समसुल कादरी ने आगे बताया कि ईद का त्योहार चांद दिखाई देने पर निर्भर करता है। यदि गुरुवार को चांद नजर नहीं आता है तो शुक्रवार को एक और अलविदा जुमा की नमाज अदा की जाएगी और ईद शनिवार को मनाई जाएगी। वहीं यदि गुरुवार को चांद दिखाई दे जाता है तो ईद का त्योहार जुम्मे के दिन ही मनाया जाएगा।
अलविदा जुमा के अवसर पर शहर के विभिन्न मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। प्रशासन ने यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सका।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14