गो सम्मान आह्वान अभियान: 27 अप्रैल से देशभर में गोहत्या बैन की मांग को लेकर शुरू होगा महाअभियान
खबर सार :-
'गो सम्मान आह्वान अभियान' (गाय के सम्मान का अभियान) मवेशियों को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने के उद्देश्य से शुरू होने जा रहा है। पहला 'गौ सम्मान दिवस' 27 अप्रैल को मनाया जाएगा, जिसके बाद यह आंदोलन तीन चरणों में आगे बढ़ते हुए राष्ट्रपति भवन तक पहुँचेगा।
खबर विस्तार : -
अयोध्या: गोवंश को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर 27 अप्रैल से देशभर में ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ की शुरुआत होने जा रही है। इस अभियान के तहत पहला ‘गो सम्मान दिवस’ 27 अप्रैल को पूरे देश में मनाया जाएगा। अभियान से जुड़े संगठनों ने इसे एक चरणबद्ध राष्ट्रीय आंदोलन का स्वरूप देते हुए तीन बड़े चरणों में आगे बढ़ाने की घोषणा की है, जिसका अंतिम लक्ष्य राष्ट्रपति भवन तक अपनी मांगों को पहुंचाना है।
अधिकारियों को सौपेंगे ज्ञापन
आयोजकों के अनुसार, अभियान का पहला चरण 27 अप्रैल को शुरू होगा, जिसमें देशभर के गौ प्रेमी अपने-अपने तहसील, ब्लॉक और अनुमंडल स्तर के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद दूसरे चरण में 27 जुलाई को जिला कलेक्टर के माध्यम से मांग पत्र भेजा जाएगा। तीसरे और अंतिम चरण में 27 अक्टूबर को राज्य सचिवों के जरिए महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर गो संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर राष्ट्रीय नीति बनाने की अपील की जाएगी।
इस आंदोलन में चार प्रमुख मांगें रखी गई हैं। गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया जाए, गोमाता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिया जाए, केंद्र स्तर पर गो सेवा मंत्रालय और गो सेवा कानून का गठन किया जाए, तथा देशभर में गोचर भूमि संरक्षण बोर्ड और चारा सुरक्षा नीति लागू की जाए।
स्वीकार नहीं होगा दान या चंदा
अभियान के आयोजकों ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस मुहिम के संचालन के लिए किसी भी प्रकार का दान या चंदा स्वीकार नहीं किया जाएगा, जिससे इसे पूर्णतः जनभागीदारी आधारित आंदोलन के रूप में प्रस्तुत किया जा सके। अभियान से जुड़ने के इच्छुक लोग दिए गए मोबाइल नंबर 9067777323 पर मिस कॉल देकर सदस्यता ले सकते हैं।
अयोध्या शहर के सिविल लाइन स्थित एक स्थानीय होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में इस अभियान की विस्तृत जानकारी साझा की गई। आयोजकों ने दावा किया कि यह आंदोलन गोवंश संरक्षण को लेकर देशभर में जनजागरण का माध्यम बनेगा और इसे व्यापक जनसमर्थन मिलने की उम्मीद है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14