Ayodhya: ‘मन की बात’ से प्रेरित हुए कार्यकर्ता, बूथों पर हुआ सामूहिक श्रवण
खबर सार :-
प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का प्रसारण महानगर के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं और आमजन ने सामूहिक रूप से सुना। विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी बताया।
खबर विस्तार : -
अयोध्याः जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने सरायरासी स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का माध्यम है। इसमें देश के विकास, नवाचार और जनभागीदारी के उदाहरण प्रस्तुत किए जाते हैं, जो हमें सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं।”
नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सहादतगंज स्थित आवास पर कार्यक्रम का श्रवण किया। उन्होंने कहा, “यह कार्यक्रम देशवासियों के साथ प्रधानमंत्री का सीधा संवाद है, जो हमें अपने दायित्वों के प्रति जागरूक करता है और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।”
महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने मणिराम दास की छावनी वार्ड स्थित तिवारी मंदिर में कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा, “‘मन की बात’ समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और हमें सेवा, समर्पण और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।”
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने सहादतगंज स्थित महानगर कार्यालय में महानगर कमेटी के साथ कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक है, जो संगठनात्मक मजबूती और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की दिशा में प्रेरित करता है।”
पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी और स्वामी परमानंद मिश्र ने सीताकुण्ड, अयोध्या में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। पूर्व महापौर ने कहा कि “‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। इससे कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए नई दिशा और संकल्प मिलता है। जिला महामंत्री शिवेन्द्र सिंह ने ग्राम सभा मड़ना में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया।
महानगर उपाध्यक्ष तिलक राम मौर्य, शशि प्रताप सिंह, हरभजन गौड, अमल गुप्ता, शिवम्क शुक्ला, गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह, अनुराग त्रिपाठी, बाबूराम यादव, हनुमान गढी के संत राम कुमार दास, विनय जायसवाल, आशीष सिंह, जेपी श्रीवास्तव, ओमिस अग्रहरि, सचिन सरीन, चेतन गुप्ता, शुभम श्रीवास्तव ने विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का श्रवण किया।
कार्यक्रम में साझा संदेश था कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए उदाहरणों और नवाचारों से कार्यकर्ताओं में उत्साह और सकारात्मक सोच का संचार हुआ। सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को प्रेरणास्पद और मार्गदर्शक बताया। इस प्रकार, मन की बात ने शहर के कार्यकर्ताओं और नागरिकों को जोड़ते हुए समाज में सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना को जागृत किया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14