संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
खबर सार :-
विद्युत मजदूर पंचायत उत्तर प्रदेश अयोध्या ने पूर्व में निष्कासित आउटसोर्सिंग निविदा संविदा कर्मचारियों की बहाली एवं 31 मार्च को अयोध्या जिले से परिचालन कार्य कर रहे 52 अभ्यस्त आउटसोर्सिंग निविदा संविदा कर्मचारियों को निष्कासित किये जाने के विरोध में प्रदर्शन किया।
खबर विस्तार : -
अयोध्याः विद्युत मजदूर पंचायत उत्तर प्रदेश के बैनर तले मंगलवार को अयोध्या में आउटसोर्सिंग निविदा संविदा कर्मचारियों की बहाली को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मुख्य अभियंता वितरण, अयोध्या क्षेत्र के कार्यालय पर लगातार जारी रहा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी शामिल हुए और निष्कासित कर्मचारियों की वापसी की मांग उठाई।
लंबे समय से कर रहे थे कार्य
प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा 31 मार्च को अयोध्या जनपद से 52 आउटसोर्सिंग निविदा संविदा कर्मचारियों के निष्कासन को लेकर था। ये कर्मचारी लंबे समय से परिचालन कार्य में लगे हुए थे, जिनकी सेवाएं अचानक समाप्त कर दी गईं। कर्मचारियों का कहना है कि यह निर्णय अन्यायपूर्ण है और इससे उनके रोजगार पर सीधा असर पड़ा है।
सभा की अध्यक्षता अयोध्या जोन अध्यक्ष के. एन. सिंह ने की, जबकि संचालन सुशील मौर्य द्वारा किया गया। इस दौरान कई वक्ताओं ने अपनी बात रखी और निगम प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
तत्काल हस्तक्षेप की मांग
सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जय गोविंद सिंह ने कहा कि एक ओर योगी आदित्यनाथ सरकार रोजगार उपलब्ध कराने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर कार्यरत संविदा कर्मचारियों को निष्कासित कर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने इसे कर्मचारियों के साथ धोखा बताते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
उन्होंने कहा कि सिर्फ अयोध्या ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में इसी तरह की निष्कासन प्रक्रिया चलाई जा रही है, जिससे हजारों संविदा कर्मचारियों का भविष्य संकट में है। विद्युत मजदूर पंचायत ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि इस प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोका जाए और निष्कासित कर्मचारियों को पुनः कार्य पर बहाल किया जाए। प्रदर्शन के अंत में कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14