Ayodhya News : अयोध्या में बाल विवाह के खिलाफ निर्णायक पहल, जागरूकता रथ को मिला प्रशासनिक समर्थन
खबर सार :-
अयोध्या में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत अपराजिता सामाजिक समिति द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
खबर विस्तार : -
अयोध्या : जनपद को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा से मुक्त करने की दिशा में एक सशक्त कदम उठाया गया है। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अपराजिता सामाजिक समिति द्वारा संचालित जागरूकता रथ को आज जनपद के मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्वनी कुमार तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ आगामी एक माह तक अयोध्या जनपद के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भ्रमण करेगा। इस दौरान रथ के माध्यम से आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों, उससे जुड़े कानूनी प्रावधानों तथा बच्चों के अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचना और बाल विवाह के विरुद्ध सामूहिक चेतना का निर्माण करना है।
लोगों को बाल विवाह रोकने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए किया प्रेरित
रथ की यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों, धार्मिक गुरुओं, सर्वाइवर नेटवर्क, सामाजिक संगठनों तथा स्थानीय समुदायों के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा। इस पहल के माध्यम से न केवल जानकारी साझा की जाएगी, बल्कि लोगों को बाल विवाह रोकने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा, ताकि जनपद को स्थायी रूप से बाल विवाह मुक्त बनाया जा सके। अपराजिता सामाजिक समिति की निदेशक किरण बैंस ने इस अवसर पर कहा कि यह जागरूकता रथ संस्था की ओर से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने बताया कि बाल विवाह केवल एक सामाजिक बुराई नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य पर गहरा आघात है। इस अभियान के माध्यम से संस्था जन–जन तक यह संदेश पहुँचाना चाहती है कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विभिन्न सरकारी विभागों के साथ किया जा रहा समन्वय
गौरतलब है कि अपराजिता सामाजिक समिति, Just Rights for Children Alliance की सहयोगी संस्था के रूप में, Access to Justice परियोजना के अंतर्गत बाल विवाह, बाल यौन शोषण, बाल श्रम और मानव तस्करी जैसे गंभीर विषयों पर विभिन्न सरकारी विभागों के साथ समन्वय कर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के सफल संचालन में अपराजिता टीम के जिला समन्वयक कविता मिश्रा एवं अत्रेय त्रिपाठी, खंड समन्वयक शिवम विश्वकर्मा, सिद्धार्थ दुबे और पूजा पांडे की सक्रिय भूमिका रही। सभी टीम सदस्यों की सहभागिता से शुभारंभ कार्यक्रम प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक बना।
बाल अधिकारों से जुड़े किसी भी अपराध की सूचना या सहायता के लिए
- JRC हेल्पलाइन – 1800 102 7222,
- चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098,
- या अपराजिता सामाजिक समिति – 9335710239 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14