अमेठी पुलिस ने चाइनीज़ मांझे के विरुद्ध चलाया सघन चेकिंग अभियान
खबर सार :-
चाइनीज़ मांझे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत अमेठी में पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में तथा कोतवाली अमेठी प्रभारी निरीक्षक रवि सिंह द्वारा मय पुलिस बल के साथ अमेठी कस्बे में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
खबर विस्तार : -
अमेठी: उत्तर प्रदेश में चाइनीज़ मांझे से हो रही लगातार दुर्घटनाओं एवं जनहानि को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके विरुद्ध सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि प्रदेश में पहले से प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझे की बिक्री, भंडारण अथवा उपयोग किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। निर्देशों के अनुपालन में पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को आदेशित किया है कि जहां कहीं भी चाइनीज़ मांझा बेचे जाने या संग्रहित किए जाने की सूचना मिले, वहां तत्काल छापेमारी कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि चाइनीज़ मांझे से यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है तो उसे सामान्य दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या की श्रेणी में माना जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कड़े कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
इसी क्रम में जनपद अभियान के दौरान दुकानों, गोदामों और संभावित स्थलों की गहनता से जांच की गई, ताकि किसी भी स्तर पर प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझे की बिक्री या भंडारण को रोका जा सके।
आगे भी जारी रहेंगे अभियान
पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान फिलहाल कहीं भी चाइनीज़ मांझा बिकता हुआ नहीं पाया गया। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण और चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी चाइनीज़ मांझे की बिक्री, भंडारण या उपयोग की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। प्रशासन ने कहा कि जनता के सहयोग से ही इस जानलेवा मांझे पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सकता है।
अमेठी पुलिस का यह अभियान जनसुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके और आमजन की जान की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
-
उज्जैन में जूना अखाड़े से जुड़े आश्रम को नगर निगम ने ढहाया
2026-10-17
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15