अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 की मौत, 10 से ज्यादा घायल
खबर सार :-
अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में शनिवार को भीषण विस्फोट हो गया, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री अवैध रुप से चल रही थी।
खबर विस्तार : -
Ahmedabad Firecracker Factory Blast: अहमदाबाद में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया, जिसमें 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार पटाखा फैक्ट्री अवैध रुप से चल रही थी। घायलों का इलाज चल रहा है, फिलहाल दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। पुलिस इसे गैर इरादतन हत्या और विस्फोट अधिनियम के तहत मामला दर्ज करेगी। एफएसएल की टीम विस्फोट के कारणों की जांच में जुटी है।
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट 8 की मौत
गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। हादसा रामोल- गात्राड रोड नहर के किनारे खुले मैदान में हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक विस्फोट इतना तेज था कि आस-पास के 5 किलोमीटर तक के इलाके दहल उठे। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस विस्फोट में कुल 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 25 लोग काम कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री अवैध रुप से चलाई जा रही थी। पुलिस विस्फोट के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इसके साथ ही सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है।
हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी टीम
शुरुआती जांच में पता चला कि अहमदाबाद के वस्त्राल इलाके के रामोल-गटराड रोड पर खुले मैदान में मेहुल डोडिया नाम का शख्स पटाखा फैक्ट्री चला रहा था। फैक्ट्री का लाइसेंस पहले ही रद्द किया जा चुका था, इसके बाद भी वहां पटाखा बनाने का काम जारी था। फैक्ट्री के पास में ही RAF का कैंप भी मौजूद था। फिलहाल धमाका किस कारण हुआ, इसका पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि पटाखा बनाने के दौरान लापरवाही या विस्फोटक सामग्री में अचानक हुई प्रतिक्रिया के कारण यह हादसा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे की असली वजह सामने आने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है।
जयपुर के पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 8 की मौत
एक ऐसा ही हादसा जयपुर के खो-नागोरियन इलाके में हुआ था, जहां एक मकान में चलाई जा रही पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। इस घटना में दो भाइयों समेत 8 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में फैक्ट्री आग का गोला बन गई। एक के बाद एक कई हुए धमाके से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर विभाग को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
उज्जैन में जूना अखाड़े से जुड़े आश्रम को नगर निगम ने ढहाया
2026-10-17
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15