स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया
खबर सार :-
सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान के अंतर्गत नगर निगम लखनऊ व लखनऊ स्वच्छता अभियान द्वारा जनेश्वर मिश्रा पार्क गेट संख्या-7 से लक्ष्मी मार्केट, वार्ड-12, जोन-4 तक वृहद स्तर पर विशेष स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण अभियान का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।
खबर विस्तार : -
लखनऊ, सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान के अंतर्गत नगर निगम लखनऊ व लखनऊ स्वच्छता अभियान द्वारा जनेश्वर मिश्रा पार्क गेट संख्या-7 से लक्ष्मी मार्केट, वार्ड-12, जोन-4 तक वृहद स्तर पर विशेष स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण अभियान का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना रहा।
पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक
अभियान के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ नागरिकों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने का प्रयास किया गया। स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। अभियान के दौरान सड़क एवं फुटपाथों की व्यापक सफाई कर यांत्रिक धुलाई कराई गई। मार्ग के दोनों ओर उगी जंगली घास एवं खरपतवारों की वैज्ञानिक पद्धति से कटाई कराई गई। साथ ही, उनकी पुनर्वृद्धि को रोकने के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप खरपतवारनाशी (वीडिसाइड) का छिड़काव भी किया गया। इस कार्य से क्षेत्र की स्वच्छता एवं सौंदर्य में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला।
अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने किया श्रमदान
इस विशेष स्वच्छता अभियान में चीफ इंजीनियर महेश वर्मा, जोनल सेनेटरी अधिकारी (जेडएसओ) पंकज शुक्ला, एसएफआई बालगोविंद, लखनऊ स्वच्छता अभियान के क्षेत्रीय निदेशक अभय रंजन, प्रोजेक्ट हेड आकांक्षा दीक्षित, क्लस्टर एचआर हेड अरुण कुमार सिंह तथा सुदीक्षा फाउंडेशन के शिवम पांडे एवं उनकी टीम सहित 280 से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों, रहवासियों एवं स्वच्छता कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए श्रमदान किया और अभियान को सफल बनाया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
उज्जैन में जूना अखाड़े से जुड़े आश्रम को नगर निगम ने ढहाया
2026-10-17
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15