आचार्य बैद्यनाथ लाभ को भावभीनी श्रद्धांजलि, विद्वानों ने याद किया उनका गंभीर एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व
खबर सार :-
'तत्वम फाउंडेशन फॉर पॉलिसी एंड रिसर्च' ने, नव नालंदा महाविहार के पूर्व कुलपति तथा सांची बौद्ध-भारतीय अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलपति एवं विशिष्ट विद्वान आचार्य (डॉ.) बैद्यनाथ लाभ को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक 'स्मृति सभा' का आयोजन किया गया।
खबर विस्तार : -
मुंबईः आचार्य (डॉ.) बैद्यनाथ लाभ की स्मृति में 7 अप्रैल 2026 को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) के ‘उमंग सभागार’ में एक गरिमामय “स्मृति सभा” का आयोजन तत्त्वम फाउंडेशन फॉर पॉलिसी एंड रिसर्च द्वारा किया गया। इस अवसर पर देशभर से आए विद्वानों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनकी विद्वत्ता और व्यक्तित्व को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
महत्वपूर्ण योगदानों का उल्लेख
कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य लाभ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश सोनी ने उन्हें एक गंभीर, प्रकांड विद्वान और गहन चिंतक बताया। उन्होंने बौद्ध अध्ययन और दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में आचार्य लाभ जी के महत्वपूर्ण योगदानों को रेखांकित किया तथा उनके शोध कार्यों की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।
सह-सरकार्यवाह एवं भाजपा-संघ समन्वयक अरुण कुमार ने अपने संबोधन में आचार्य लाभ जी को शांत, सरल और सहयोगी व्यक्तित्व का धनी बताया। उन्होंने उनके विराट व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें एक प्रेरणास्रोत बताया।
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
राजनीतिक विश्लेषक डॉ. सुधाकर कुमार मिश्रा ने आचार्य लाभ जी को “दैवीय प्रकाश” की संज्ञा दी और उनके सहज स्वभाव तथा सहृदयता को याद किया। वहीं, भारतीय इतिहास शोध परिषद, नई दिल्ली के सदस्य सचिव डॉ. ओम उपाध्याय ने उन्हें “ईश्वरीय प्रकाश” बताते हुए उनके विद्वत्तापूर्ण मार्गदर्शन को अविस्मरणीय बताया।
कार्यक्रम का संचालन तत्त्वम फाउंडेशन के निदेशक डॉ. आशीष भावे ने किया। उन्होंने आचार्य लाभ जी को अत्यंत सरल, आशावादी और प्रेरणादायी व्यक्तित्व के रूप में स्मरण किया।
इस स्मृति सभा में डॉ. निहारिका लाभ, प्रग्यांशु लाभ, डॉ. सुनीता त्रिपाठी, डॉ. राजेश वर्मा, डॉ. रमेश गौड़ सहित अनेक विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के प्राध्यापक, शोधार्थी एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।
अन्य प्रमुख खबरें
-
उज्जैन में जूना अखाड़े से जुड़े आश्रम को नगर निगम ने ढहाया
2026-10-17
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15