Inter Miami vs Portland: मेसी का धमाकेदार प्रदर्शन, घरेलू मैदान पर इंटर मियामी ने पोर्टलैंड पर दर्ज की शानदार जीत
खबर सार :-
Inter Miami vs Portland: लियोनेल मेसी (Lionel Messi) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंटर मियामी ने पोर्टलैंड टिम्बर्स को 2-0 से हराकर एनयू स्टेडियम में अपनी पहली घरेलू जीत दर्ज की। अर्जेंटीना के स्टार ने फीफा विश्व कप 2026 से पहले अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए एक बार स्कोर किया और टीम जीत में अहम योददान दिया।
खबर विस्तार : -
Inter Miami vs Portland: अर्जेंटीना के दिग्गज और FIFA विश्व कप विजेता लियोनेल मेसी (lionel messi) अपने विश्व कप की तैयारियों में पूरी तरह से डूबे हुए हैं। सोमवार सुबह हुए एक मेजर लीग सॉकर (MLS) मैच में, उन्होंने पोर्टलैंड टिम्बर्स (portland timbers) के खिलाफ इंटर मियामी (Inter Miami) को 2-0 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस मैच में मेरी धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल और एक असिस्ट का योगदान दिया। इस आठवीं जीत के साथ, इंटर मियामी प्रतियोगिता में अपना दूसरा स्थान बनाए हुए है। उन्होंने चार मैच ड्रॉ खेले हैं और तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, जिससे उनके कुल पॉइंट्स 28 हो गए हैं। वे टेबल-टॉपर्स नैशविले से सिर्फ़ दो पॉइंट्स पीछे हैं।
Inter Miami vs Portland: लियोनेल मेसी का धमाकेदार प्रदर्शन
अपने घरेलू स्टेडियम (Nu Stadium) में खेले गए इस मुकाबले गुलाबी जर्सी पहने टीम (Inter Miami) ने आक्रामक शुरुआत की और मेहमान टीम लगातार दबाव बनाए रखा। हालांकि मैच के शुरुआती मिनटों से ही, लुइस सुआरेज़ और इयान फ्रे को गोल करने के मौके मिले, लेकिन पोर्टलैंड टिम्बर्स (portland timbers) के गोलकीपर जेम्स पैंटेमिस ने कई शानदार बचाव किए। आखिरकर इंटर मियामी 30वें मिनट में सफलता मिली। मेसी ने बॉक्स के बाहर से लुइस सुआरेज़ को गेंद पास की, जिन्होंने उसे सेगोविया को दे दिया। उसके बाद मेसी (lionel messi) ने 34वें मिनट में शानदार गोलकर इंटर मियामी ने बढ़त दिलाई। यह मेसी का इस सीज़न का 12वां गोल था।
Inter Miami ने 40वें मिनट में बढ़त की दोगुनी
वहीं 40वें मिनट में, इंटर मियामी ने अपनी बढ़त दोगुनी कर ली। इसका श्रेय मेसी (lionel messi) के एक असिस्ट को जाता है, जिन्होंने जर्मन बर्टेरामे के लिए गोल का मौका बनाया। बर्टेरामे ने इस सीज़न का अपना पांचवां गोल किया, जबकि मेसी ने MLS अभियान का अपना छठा असिस्ट दर्ज किया। मेसी ने अब अपने पिछले चार मैचों में से हर एक में कई गोलों में योगदान दिया है।
इंटर मियामी की अब फिलाडेल्फिया यूनियन से होगी भिड़ंत
दूसरे हाफ में, दोनों टीमों ने गोल करने के लिए ज़ोर लगाया। 78वें मिनट में, सेंट क्लेयर ने बीच में आकर टिम्बर्स के केविन केल्सी को गोल करने से रोक दिया, और उनके हेडर को नेट में जाने से बचा लिया। इस कनाडाई गोलकीपर ने चार शानदार बचाव किए, जिससे स्कोरलाइन में कोई बदलाव नहीं हुआ। अब अपने अगले मैच के लिए, इंटर मियामी (Inter Miami) रविवार, 24 मई को 'न्यू स्टेडियम' में फिलाडेल्फिया यूनियन की मेज़बानी करेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन बनाएगा रिेकॉर्ड, धावकों पर रहेगा पूरा ध्यान
2026-10-14
-
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बनने के करीब जर्मन प्लेयर अलेक्जेंडर ज्वेरेव
2026-10-08
-
'फुटबॉल के जादूगर' लियोनेल Messi ने नम आंखों के साथ खेला विदाई मैच
2026-10-07
-
नॉर्वे को 2-1 से रौंदकर नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल
2026-10-05
-
रांची एयरपोर्ट पर बजे ढोल-नगाड़े, जापान से स्वर्ण पदक लेकर झारखंड लौटीं बेटियां
2026-10-04
-
India vs Brazil: ब्राजील ने ऐतिहासिक मुकाबले में भारत को 4-0 से हराया
2026-10-04
-
Asian Games 2026: प्रणवी ने गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
2026-10-03
-
एशियाई खेलों में कुमकुम मोहोद ने जीता गोल्ड, ओलंपिक कोटा हासिल किया
2026-10-03
-
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-10-02
-
भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, खत्म हुआ 44 साल का सूखा
2026-10-02
-
Asian Games 2026: बॉक्सिंग में अंकुश तो रेसलिंग में सुजीत ने जीता गोल्ड
2026-10-02
-
'बर्थडे गर्ल' लवलीना का गोल्डन पंच, एशियन गेम्स में भारत को मिला 12वां गोल्ड
2026-10-02
-
भारतीय स्क्वैश टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, हांगकांग से मिली 1-2 से हार
2026-10-01
-
साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम
2026-09-30
-
Asian Games 2026: तीरंदाजी में 'गोल्डन' हैट्रिक, शूटिंग में भी स्वर्ण
2026-09-30