FIFA World Cup 2026 के मेगा 'हाफटाइम शो' में लगेगा मनोरंजन का तड़का, शकीरा-मैडोना और BTS एक साथ मचाएंगे धमाल
खबर सार :-
FIFA World Cup 2026 : इतिहास में पहली बार फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में Super Bowl की तर्ज पर एक 'Halftime Show' होगा, जहां BTS, शकीरा और मैडोना जैसे ग्लोबल सुपरस्टार स्टेज पर आकर परफॉर्मेंस देंगे।
खबर विस्तार : -
FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर दुनिया भर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फुटबॉल के इस महाकुंभ को इस बार और भी खास बनाने के लिए FIFA ने एक बड़ा फैसला लिया है। फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार, 'सुपर बाउल' की तरह ही एक 'मेगा हाफटाइम शो' का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दुनिया के कई बड़े म्यूज़िक स्टार एक साथ मंच साझा करेंगे। ओपनिंग सेरेमनी में जहां मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) परफॉर्मेंस देंगी, वहीं हाफटाइम शो (HALFTIME SHOW) में पॉप म्यूज़िक की दिग्गज मैडोना (Madonna), K-pop सुपरस्टार ग्रुप BTS और इंटरनेशनल सिंगर शकीरा (Shakira) एक साथ मचाएंगे धमाल।
FIFA World Cup 2026: मैडोना-शकीरा और BTS मचाएंगे धमाल
यह घोषणा इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन फुटबॉल (FIFA) ने की। इसके साथ ही फीफा ने एक टीज़र वीडियो जारी किया, जिसमें क्रिस मार्टिन के साथ मशहूर किरदार एल्मो नज़र आए। इस वीडियो में मपेट शो के कई लोकप्रिय किरदार भी शामिल थे। इस क्लिप के दौरान, क्रिस मार्टिन और एल्मो ने मैडोना, BTS और शकीरा के नामों का खुलासा किया। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करने लगा।
फीफा ग्लोबल सिटिजन एजुकेशन फंड में दान होगी शो की कमाई
फीफा ने आगे घोषणा की कि इस हाफटाइम शो (HALFTIME SHOW) से होने वाली कमाई को फीफा ग्लोबल सिटिजन एजुकेशन फंड (FIFA Global Citizen Education Fund) में दान किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य दुनिया भर के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और फुटबॉल की सुविधाएं प्रदान करना है। इस फंड का लक्ष्य ज़रूरतमंद बच्चों की मदद के लिए लगभग $100 मिलियन जुटाना है।
19 जुलाई को होगा FIFA World Cup 2026 का फ़ाइनल
बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून को होगी। जबकि टूर्नामेंट का फ़ाइनल मुकाबला 19 जुलाई को न्यू जर्सी में खेला जाएगा। इससे पहले आखिरी बार फीफा वर्ल्ड कप 1994 में अमेरिका में आयोजित हुआ था और वह टूर्नामेंट इतिहास का सबसे ज्यादा दर्शकों वाला वर्ल्ड कप बना था। अब 2026 में एक बार फिर अमेरिका में होने वाला यह टूर्नामेंट रिकॉर्ड तोड़ने की क्षमता रखता है।
FIFA World Cup 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में नोरा फतेही करेंगी परफॉर्म
मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही FIFA World Cup 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करती नजर आएंगी। टोरंटो में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में नोरा सिंगिंग और डांस दोनों करेंगी। फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी 12 जून को कनाडा के BMO फ़ील्ड में होगी। इस समारोह में माइकल बुबले, अलानिस मोरिससेट और अलेसिया कारा सहित कई बड़े कलाकारों के भी शामिल होने की उम्मीद है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर Lionel Messi ने अचानक लिया संन्यास
2026-09-01
-
Real Madrid vs Malaga: रियल मैड्रिड ने मलागा को 4-0 से हराया
2026-08-31
-
स्पेन को हराकर जर्मनी ने चौथी बार जीता हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब
2026-08-31
-
हैदराबाद हुआ मैराथनमय, 3,000 से ज्यादा धावकों की रही भागीदारी
2026-08-30
-
नीरज चोपड़ा टखने की चोट के चलते एशियन गेम्स से बाहर
2026-08-29
-
Major Dhyan Chand: हिटलर भी थे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के मुरीद
2026-08-29
-
Barcelona vs Athletic: बार्सिलोना ने एथलेटिक बिलबाओ को 2-0 से रौंदा
2026-08-28
-
Womens Hockey World Cup: भारत ने जर्मनी को 3-1 से रौंदकर रचा इतिहास
2026-08-27
-
58 की उम्र में भी दौड़ का जुनून, 100 से ज्यादा रेस बिमला बनवाला ने की पूरी
2026-08-26
-
भारत हॉकी वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, अर्जेंटीना ने 5-3 से हराया
2026-08-24
-
Barcelona vs Elche: ला लीगा में बार्सिलोना ने एल्चे को 5-0 से हराया
2026-08-24
-
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, चीनी खिलाड़ी ने दी शिकस्त
2026-08-20
-
नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स विजेता प्लेयरों को एनआरएआई ने शुभकामनाएं दी
2026-08-20
-
Philadelphia-Inter Miami: फिलाडेल्फिया ने इंटर मियामी को ड्रॉ पर रोक
2026-08-20
-
FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से रौंदा, अगले दौर में बनाई जगह
2026-08-19